Home India खुशखबरी: भारतीयों को थाईलैंड जानें के लिए नहीं देनी होगी वीजा फीस

खुशखबरी: भारतीयों को थाईलैंड जानें के लिए नहीं देनी होगी वीजा फीस

Thailand Visa Fees: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में थाईलैंड जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीयों को थाईलैंड जानें के लिए वीजा फीस नहीं देनी होगी।

हालांकि, वीजा फीस पर भारतीयों को पहले भी छूट मिल रही थी। ये छूट पहले 1 मई 2024 तक थी, जिसे आगे बढ़ा दिया गया है। थाईलैंड सरकार ने इस छूट को भारतीयों के लिए आगे बढ़ा दिया है।

11 नवंबर तक भारतीयों को थाईलैंड में मलेगी वीजा छूट

थाईलैंड की कैबिनेट ने भारत और ताइवान के पर्यटकों के लिए वीजा छूट को छह महीने तक बढ़ाने की योजना को मंजूरी दे दी है। ज्यादातर दक्षिण एशियाई देश अपनी सुस्त अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाना चाहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए थाईलैंड सरकार ने यह कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें:- अब इन पासपोर्ट आवेदकों को दोबारा चुकानी होगी फीस,फटाफट चेक करिए अपना स्‍टेटस

प्रधान मंत्री श्रेथा थाविसिन ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि भारत और ताइवान के पर्यटक मौजूदा छूट शुक्रवार को समाप्त होने के बाद 11 नवंबर तक बिना वीजा के थाईलैंड में एंट्री कर सकेंगे। नियमों के मुताबिक ट्रैवलर्स यहां एक बार में अधिकतम 30 दिन तक ही रुक सकते हैं।

पिछले साल नवंबर से मिली थी छुट्टी

पिछले साल नवंबर में दी गई छूट की सफलता के बाद दोबारा वीजा फीस माफ करने का फैसला लिया गया है। भारतीय और ताइवानी पर्यटक आम तौर पर वीजा-ऑन-अराइवल के तहत थाईलैंड में 15 दिनों तक रह सकते हैं। वहीं अगर आप पहले से ऑनलाइन अप्लाई करते हैं तो आप 30 दिन तक रह सकते हैं। थाईलैंड में जिस देश से यात्री सबसे ज्यादा आते हैं, उस देश के नागरिकों को थाईलैंड ने छूट दी है। थाईलैंड टूरिज्म के मुताबिक साल 2024 के शुरूआती 4 महीनों में 1.20 करोड़ विदेशी टूरिस्ट थाईलैंड आए थे। ये पिछले साल के सामान पीरियड की तुलना में 39 फीसदी अधिक है।

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.