SBI के करोड़ों ग्राहकों खुशखबरी! रिवाइज किया MCLR, जानें क्या कम होगी EMI?

SBI: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने करोड़ों ग्राहकों को नए साल में राहत दी है। SBI ने नई लोन ब्याज दरों (MCLR) का ऐलान कर दिया है। MCLR वह दर होती है जिससे कम ब्याज पर बैंक कस्टमर को लोन नहीं दे सकता

SBI: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने करोड़ों ग्राहकों को नए साल में राहत दी है। SBI ने नई लोन ब्याज दरों (MCLR) का ऐलान कर दिया है। MCLR वह दर होती है जिससे कम ब्याज पर बैंक कस्टमर को लोन नहीं दे सकता। MCLR के कम होना या नहीं बढ़ने से ग्राहकों को फायदा होता है। यानी, इसका सीधा असर होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन की EMI पर होता है। ये नई दरें 15 जनवरी 2025 से लागू हो चुकी है।

अब ये हैं जनवरी 2025 से नई MCLR दरें

SBI ने MCLR रेट में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की है। ये पिछली दरों पर बरकरार है। एसबीआई की बेस लैंडिग रेट MCLR 8.20 से 9.10 फीसदी तक है। ओवरनाइट MCLR रेट 8.20 फीसदी है। MCLR का सीधा असर आपके होम और कार लोन की EMI पर होता है। MCLR की दरें बढ़ने से नया लोन महंगा हो जाता है। साथ ही आपके होम और कार लोन की EMI बढ़ जाती है।

SBI MCLR

पीरियड मौजूदा MCLR (% में) रिवाइज्ड MCLR (% में)
ओवरनाइट 8.20 8.20
एक महीना 8.20 8.20
तीन महीना 8.55 8.55
छह महीना 8.90 8.90
एक साल 9.05 9.05
2 साल 9.05 8.05
3 साल 9.10 9.10
 

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के FD रेट्स

 
7 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए – 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 4 प्रतिशत
 
46 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए – 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6 प्रतिशत
 
180 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए – 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.50 प्रतिशत
 
211 दिन से 1 साल से कम: सामान्य जनता के लिए – 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.75 प्रतिशत
 
1 साल से 2 साल से कम: सामान्य जनता के लिए – 6.80 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 7.30 प्रतिशत
 
2 साल से 3 साल से कम: सामान्य जनता के लिए – 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 7.50 प्रतिशत
 
3 साल से 5 साल से कम: सामान्य जनता के लिए – 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 7.25 प्रतिशत
 
5 साल से 10 साल तक: सामान्य जनता के लिए – 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 7.50 प्रतिशत।
HDFC Bank service closed! चार दिन तक बंद रहेगी HDFC बैंक की सर्विस, कल ग्राहक नहीं कर पाएंगे ये काम