Home India Gold-Silver Rate: सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! 3400 रुपये सस्ता हुआ...

Gold-Silver Rate: सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! 3400 रुपये सस्ता हुआ सोना, फटाफट खरीदें

0
702
Gold-Silver Rate: सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! 3400 रुपये सस्ता हुआ सोना, फटाफट खरीदें
Gold-Silver Rate: सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! 3400 रुपये सस्ता हुआ सोना, फटाफट खरीदें

Gold Price Today : सोना-चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी। दरअसल महीने के पहले दिन ही सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि बीते 40 दिनों में 3,400 रुपए प्रति दस ग्राम से ज्यादा सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी की कीमत में करीब 10 हजार रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है।

महीने के पहले दिन सोने और चांदी के दाम में कमी देखने को मिली है. गोल्ड के दाम 71,500 रुपए प्रति दस ग्राम के नीचे आ गए हैं. वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में भी 86 हजार रुपए के लेवल पर कारोबार करती हुई दिखाई दी. खास बात तो ये है कि सोने के दाम करीब 40 दिनों में 3,400 रुपए से ज्यादा टूट चुके हैं. वहीं दूसरी ओर चांदी भी करीब एक महीने में 10 हजार रुपए तक सस्ती हो चुकी है.

जानकारों की मानें तो गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में उछाल के लिए कोई नया ट्रिगर नहीं मिल रहा है. जिसकी वजह से चांदी के दाम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में इसी तरह की स्थिति देखने को मिल सकती है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश के बाजार में गोल्ड और सिल्वर के दाम कितने हो गए हैं.

कितना सस्ता हुआ सोना?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड की कीमत में 1 जुलाई को 207 रुपए की गिरावट देखने को मिली और दाम 71,375 रुपए पर आ गए. खास बात तो ये है कि गोल्ड के दाम रिकॉर्ड हाई से 3,400 रुपए प्रति दस ग्राम तक सस्ता हो चुका है. आंकड़ों अनुसार 20 मई को गोल्ड के दाम 74,777 रुपए के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया था. वैसे सोमवार को गोल्ड 71,606 रुपए प्रति दस ग्राम पर ओपन हुआ था. पिछले महीने के कारोबारी सत्र के दौरान गोल्ड की कीमत 71,582 रुपए प्रति दस ग्राम पर थी.

सिल्वर की कीमत में भी गिरावट-

वहीं दूसरी ओर सिल्वर की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोमवार को सिल्वर की कीमत 86,709 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई. वैसे चांदी करीब एक महीना पहले 96,493 रुपए के साथ रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई है. तब से अब तक चांदी की कीमत में 9,784 रुपए तक की गिरावट आ चुकी है. वैसे सोमवार को चांदी 86,980 रुपए पर ओपन हुई थी. शुक्रवार को दाम 87,167 रुपए देखने को मिले थे.

विदेशी बाजारों की स्थिति-

विदेशी बाजारों की बात करें तो कॉमेक्स पर गोल्ड सिल्वर करीब 4 डॉलर की गिरावट के साथ 2,335.70 डॉलर पर कारोबार कर रहा है. गोल्ड स्पॉट के दाम फ्लैट 2,326.23 डॉलर प्रति ओंस पर हैं. वहीं दूसरी ओर सिल्वर फ्यूचर के दौरान फ्लैट 29.42 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है. वहीं दूसरी ओर सिल्वर स्पॉट के दौरान 29.11 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है.

यहाँ भी पढ़े –

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.