Gold-Silver Rate : लगातार गिर रहे दाम, निवेशकों के माथे पर शिकन

Gold Silver Rate Today on 31 October: घरेलू कमोडिटी बाजार में आज फिर सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर 2025 में ब्याज दरों में कटौती को लेकर अनिश्चितता को लेकर डॉलर में मजबूती की वजह से आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव 0.29 प्रतिशत गिरावट के साथ 1,21,148 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी 0.47 प्रतिशत गिरावट के साथ 1,48,140 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुली। सुबह के शुरुआती कारोबार में यह गिरावट और बढ़ी।

इंटरनेशनल स्पॉट गोल्ड में गिरावट
इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड की कीमतें 0.5 प्रतिशत गिरकर 4,004 डॉलर प्रति औंस पर आ गईं। हालांकि इस महीने अब तक सोना 3.9 प्रतिशत मजबूत हुआ है। यह लगातार तीसरा महीना है जब पीली धातु में मासिक बढ़त दर्ज हो रही है। US गोल्ड फ्यूचर स्थिर रहे। ये 4,016.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहे थे।

डॉलर हुआ मजबूत
कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह डॉलर इंडेक्स में मजबूती है। निवेशक फेडरल रिजर्व की मॉनिटरी पॉलिसी पर नजर रखे हुए हैं। ब्याज दर कटौती की संभावना कम होने से सुरक्षित निवेश एसेट्स पर दबाव बढ़ा। सोना और चांदी जैसी कमोडिटी डॉलर के मजबूत होने पर महंगी हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा रखने वाले खरीदारों के लिए ये कम आकर्षक लगती हैं।

फेस्टिव सीजन के बाद कीमतों में दबाव
घरेलू बाजार में फेस्टिव सीजन खत्म होने के बाद कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है। दिवाली और धनतेरस जैसे अवसरों पर सोने-चांदी की डिमांड बढ़ती है। लेकिन ग्लोबल गिरावट ने इस उत्साह पर पानी फेर दिया। ज्वैलरी कारोबारियों का कहना है कि ग्राहक अब इंतजार कर रहे हैं। वे कीमतों में और नरमी की उम्मीद कर रहे हैं।

दिल्ली-मुंबई सहित अन्य शहरों में सोने का आज का भाव

शहर आज का 24 कैरेट प्रति ग्राम आज का 22 कैरेट प्रति ग्राम
चेन्नई 12,328 11,300
मुंबई 12,268 11,245
दिल्ली 12,283 11,260
कोलकाता 12,268 11,245
बेंगलुरु 12,268 11,245
हैदराबाद 12,268 11,245
केरल 12,268 11,245
पुणे 12,268 11,245
वडोदरा 12,273 11,250
अहमदाबाद 12,273 11,250

 

Bihar Election 2025: NDA का मेगा प्लान जारी, नौकरी से लेकर मेट्रो तक की बड़ी घोषणाएं