Home Business Gold Silver Price : सोना-चांदी खरीदने वालो के लिय बड़ी खुशखबरी, आज...

Gold Silver Price : सोना-चांदी खरीदने वालो के लिय बड़ी खुशखबरी, आज फिर सस्ता हुआ सोना, चांदी का भी रेट हुआ कम, चेक करे रेट

0
382
Gold Silver Price : सोना-चांदी खरीदने वालो के लिय बड़ी खुशखबरी, आज फिर सस्ता हुआ सोना, चांदी का भी रेट हुआ कम, चेक करे रेट
Gold Silver Price : सोना-चांदी खरीदने वालो के लिय बड़ी खुशखबरी, आज फिर सस्ता हुआ सोना, चांदी का भी रेट हुआ कम, चेक करे रेट

Gold Silver Price Today, 24 March: डॉलर की मजबूती और मांग में आई कमी के बीच घरेलू वायदा बाजार में मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमतों में गिरावट आई है. 24 कैरेट सोने की कीमत में 10 रुपये की कमी आई है.

Gold-Silver Price: 24 मार्च को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई. गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 10 रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इसी के साथ 10 ग्राम सोने की कीमत 89,770 रुपये हो गई. चांदी की कीमत में भी 100 रुपये तक की कमी आई है. एक किलो चांदी के लिए 1,00,900 रुपये चुकाने होंगे.

महानगरों में सोने की कीमत

10 रुपये की गिरावट के साथ 22 कैरेट का 10 ग्राम सोना 82,290 रुपये पर बिका. वहीं, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 89,770 रुपये रही. जबकि दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 89,970 रुपये दर्ज की गई. मुंबई में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद की ही तरह 82,990 रुपये है. दिल्ली में 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 82,440 रुपये है.

इतने में बिक रही है चांदी

वहीं अगर चांदी की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में एक किलो चांदी की कीमत 1,00,900 रुपये दर्ज की गई. वहीं चेन्नई में एक किलो चांदी की कीमत 1,09,900 रुपये है. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की आशंकाओं और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं के बीच सोने के भाव में तेजी का सिलसिला बरकरार है और सुरक्षित निवेश के लिए सोने की डिमांड बढ़ी है.

इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी महंगा

इंटरनेशनल मार्केट में सोमवार को सोना 0.1 प्रतिशत बढ़कर 3,025.12 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी सोना वायदा 0.3 प्रतिशत बढ़कर 3,030.70 डॉलर पर पहुंच गया. अमेरिकी टैरिफ के चलते ट्रेड वॉर की संभावनाओं के बीच सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोना 3,057.21 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया. वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमत 0.1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 33.06 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया. प्लैटिनम 0.7 प्रतिशत बढ़कर 981.25 डॉलर और पैलेडियम 0.5 प्रतिशत बढ़कर 962.54 डॉलर के भाव तक पहुंच गया.

FASTag Users Alert : NHAI ने फास्टैग केवाईसी पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च, 2025 तय की

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.