Home India Gold-Silver Price : सोने-चांदी के रेट नही रुक रहे…आज भी आपके शहर...

Gold-Silver Price : सोने-चांदी के रेट नही रुक रहे…आज भी आपके शहर में महंगा हो गया….क्या है लेटेस्ट रेट?

0
800

Gold-Silver Price देश में सोने-चांदी निवेश के लिए काफी अच्छा ऑप्शन माना जाता है। कई लोग निवेश करने की जगह गोल्ड खरीदना पसंद करते हैं। वैसे गोल्ड खरीदना भी एक तरह का निवेश होता है। आज देश के सभी शहरों में गोल्ड-सिल्वर के नए रेट जारी हो गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी इनकी कीमतों में बदलाव हुए हैं। चेक करें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट?

Today Gold-Silver Price: सोना-चांदी भारत में जहां एक तरफ शुभ माना जाता है। वहीं, यह निवेश के लिए भी बेस्ट ऑप्शन में से एक है। ऐसे में कई लोग गोल्ड खरीदना पसंद करते हैं। देश में कारोबारी दिनों में गोल्ड सिल्वर के रेट अपडेट होते हैं।

19 जनवरी को भी देश के छोटे और बड़े शहरों में इनके नए रेट अपडेट हो गए हैं। यह रेट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के आधार पर अपडेट होते हैं।

गोल्ड की कीमत में तेजी

आज गोल्ड ऐर सिल्वर की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार आज सोना वैश्विक तेजी के बीच राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें 250 रुपये बढ़कर 63,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं।

पिछले कारोबार में सोना 62,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। विदेशी बाजारों में सोना बढ़त के साथ 2,027 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबार में यह 2,010 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

 

महंगा हुआ चांदी

आज चांदी भी 400 रुपये बढ़कर 76,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। यह पिछले बंद में 75,600 रुपये प्रति किलोग्राम थी। विदेशी बाजारों में चांदी भी मामूली बढ़त के साथ 22.81 डॉलर प्रति औंस पर थी।

क्या है आपके शहर में सोने की कीमत

  • दिल्ली में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,100 रुपये है।
  • मुंबई में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,950 रुपये है।
  • कोलकाता में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,950 रुपये है।
  • चैन्नई में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,380 रुपये है।
  • बेंगलुरु में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,950 रुपये है।
  • हैदराबाद में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,950 रुपये है।
  • चंडीगढ़ में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,100 रुपये है।
  • जयपुर में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 63,100 रुपये है।
  • पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 63,000 रुपये है।
  • लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 63,100 रुपये है।
This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.