Home Business Gold Silver Price : गोल्ड-सिल्वर के गिरे भाव, ऑपरेशन सिंदूर के बाद...

Gold Silver Price : गोल्ड-सिल्वर के गिरे भाव, ऑपरेशन सिंदूर के बाद 3896 रुपये सस्ता हुआ सोना I

0
348
Gold Price
Gold Silver Price : गोल्ड-सिल्वर के गिरे भाव, ऑपरेशन सिंदूर के बाद 3896 रुपये सस्ता हुआ सोना I

Gold Price Today: ऑपरेशन सिंदूर के बाद सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. अब तक सोना 3874 रुपये सस्ता हो चुका है. वहीं, चांदी की कीमत में 883 रुपये की गिरावट आई है.

Gold Price Today: सर्राफा बाजारों में आज एक बार फिर सोने-चांदी के रेट में गिरावट देखने को मिल रही है. 24 कैरेट सोना 39 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 93619 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला. वहीं, चांदी 338 रुपये की गिरावट के साथ 95250 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट पर खुली.

सर्राफा बाजार के रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए हैं, जिसमें GST नहीं लगता है. संभव है कि आपके शहर में 1000 से 2000 रुपये का अंतर हो. IBJA दिन में दो बार रेट जारी करता है. एक बार दोपहर 12 बजे के आसपास और दूसरी बार शाम 5 बजे के आसपास. फिलहाल यह रेट दोपहर का है.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद गिरे सोने-चांदी के दाम

6-7 मई की रात पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में चल रहे आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था। 7 मई को सर्राफा बाजारों में सोना 99493 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 96133 रुपये प्रति किलो पर खुली थी। चार दिन बाद सीजफायर हुआ और इस दौरान सोने-चांदी के दामों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अब तक सोना 3874 रुपये सस्ता हो चुका है। जबकि, चांदी के दाम में 883 रुपये की गिरावट आई है।

जीएसटी के साथ क्या है कीमत

जीएसटी के साथ आज सोना 96427 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 98107 रुपये प्रति किलो बिक रही है। सर्राफा बाजारों में सोना अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर से 5481 रुपये सस्ता हो चुका है। 22 अप्रैल 2025 को सोना 99100 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर था।

आईबीजेए के रेट्स के मुताबिक, 23 कैरेट सोना भी आज 39 रुपये सस्ता होकर 93283 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं, 22 कैरेट सोने का औसत हाजिर भाव दोपहर करीब 12:15 बजे 36 रुपये गिरकर 85791 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। 18 कैरेट सोने का भाव भी 30 रुपये घटकर 70244 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जबकि, 14 कैरेट सोने का भाव 23 रुपये बढ़कर 54790 रुपये पर पहुंच गया है।

इस साल चांदी से दोगुनी रफ्तार से भागा सोना

इस साल सोना करीब 17879 रुपये और चांदी 9233 रुपये महंगी हुई है। 31 दिसंबर 24 को सोना 76045 रुपये प्रति 10 और चांदी 85680 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली थी। इस दिन सोना 75740 रुपए पर बंद हुआ था। चांदी भी 86017 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

UPI पेमेंट यूजर्स के लिए खुशखबरी! सरकार ने कर तैयारी अब UPI से पेमेंट करने में कोई चार्ज नही लगेंग

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.