Home India Gold Price Today : सोना 200 रुपये चढ़ा, चांदी में आया 1,000...

Gold Price Today : सोना 200 रुपये चढ़ा, चांदी में आया 1,000 रुपये का उछाल, जानें ताजा रेट?

0
534
Gold Price Today : सोना 200 रुपये चढ़ा, चांदी में आया 1,000 रुपये का उछाल, जानें ताजा रेट?
Gold Price Today : सोना 200 रुपये चढ़ा, चांदी में आया 1,000 रुपये का उछाल, जानें ताजा रेट?

Gold price today: ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों से सोने-चांदी के भावों में बढ़त दर्ज की गई है. साथ ही सावन का महीना चल रहा है तो लोकल मार्केट्स में खरीदारी भी देखी जा रही है, जिससे मांग में भी मजबूती आई है.

Gold Price Today: ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 200 रुपये की बढ़त के साथ 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा.

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, इससे पिछले कारोबारी सत्र में शनिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना गिरावट के साथ 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

चांदी की कीमत भी 1,000 रुपये के उछाल के साथ 83,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची. पिछले सत्र में चांदी 82,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कारोबारी सत्र में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये मजबूत होकर 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा जो शनिवार को 71,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

व्यापारियों ने सोने की कीमतों में तेजी का श्रेय स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की बढ़ी हुई मांग तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख को दिया.

ग्लोबल फ्रंट पर, कॉमेक्स में सोना 2,481.80 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया, जो पिछले दिन से 8.40 डॉलर प्रति औंस अधिक है.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि सोमवार को सोने की कीमतों में तेजी आई क्योंकि पश्चिम एशिया संकटों के बीच भू-राजनीतिक चिंताओं ने सोने की सुरक्षित-निवेश विकल्प के रूप में मांग को बढ़ावा दिया.

गांधी ने कहा कि इसके अलावा, व्यापारियों ने हाल ही में कमजोर वृहद आर्थिक आंकड़े द्वारा सोने को और समर्थन प्रदान करने के बाद इस साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आक्रामक ब्याज दर कटौती पर भी अपना दांव बढ़ा दिया.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध के वरिष्ठ विश्लेषक मानव मोदी के अनुसार, पिछले सत्र में तेज वृद्धि के बाद सोने की कीमतें स्थिर रहीं, अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट से बल मिला, क्योंकि निवेशकों को भरोसा था कि फेडरल रिजर्व इस साल सितंबर में ब्याज दरों को कम करेगा.

Indian Passport Holders : खुशखबरी! इन 10 देशों ने भारतीयों के लिए वीजा-फ्री एंट्री का किया ऐलान, तुरंत चेक करें अपडेट

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.