Home Business Gold Price Hike : सोना खरीदने वालों के लिए बुरी खबर! ऑलटाइम...

Gold Price Hike : सोना खरीदने वालों के लिए बुरी खबर! ऑलटाइम हाई पर पहुंचा सोने का भाव

0
397
Gold-Silver Rate : लगातार गिर रहे दाम, निवेशकों के माथे पर शिकन
Gold-Silver Rate : लगातार गिर रहे दाम, निवेशकों के माथे पर शिकन

Gold Rate: कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर भी सोने का भाव नए ऑलटाइम हाई 88450 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर जा पहुंचा है. जबकि सर्राफा बाजार में 90000 रुपये के पार भाव जा पहुंचा है.

Gold Price Hike: क्या सोने का भाव लाख रुपये पार जाने वाला है? क्या सोना भी लखटकिया होने वाला है? से सवाल इसलिए क्योंकि हर सोने के भाव नए ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू रहा है. अमेरिकी टैरिफ को लेकर अनिश्चितता, व्यापार तनाव और फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति में ढील की बढ़ती उम्मीदों के बीच वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के चलते सर्राफा बाजार में सोने के भाव नए शिखर पर जा पहुंचा है.

सोने का भाव 1,300 रुपये के उछाल के साथ 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया जो पिछले कारोबारी सेशन में 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था.

अखिल भाारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,300 रुपये के उछाल के साथ 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चस्तर पर पहुंच गया. पिछले कारोबारी सत्र में यह 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी के अनुसार, कई कारकों ने कीमती धातुओं की रिकॉर्ड-तोड़ तेजी में योगदान दिया है,

जिनमें केंद्रीय बैंकों द्वारा खरीद और वैश्विक आर्थिक अस्थिरता शामिल है. गांधी ने कहा कि इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार और आर्थिक नीतियों के कारण सुरक्षित समझी जाने वाली एसेट्स की मांग बढ़ी है. इस साल अबतक, सोने की कीमतें एक जनवरी को 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम से 11,360 रुपये या 14.31 प्रतिशत बढ़कर 90,750 रुपये हो गई है.

लाख रुपये के पार जाने के बाद भी चांदी की चमक बरकरार है. चांदी की कीमतें भी 1,300 रुपये बढ़कर 1,02,500 रुपये प्रति किलोग्राम के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गईं. पिछले सत्र में चांदी 1,01,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 14.48 डॉलर बढ़कर 2,998.90 डॉलर प्रति औंस हो गया. शुक्रवार 14 मार्च को सोना 3,000 डॉलर प्रति औंस के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया था. शुक्रवार को इसने 3,017.10 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्चस्तर को छुआ था.

अबंस फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘मुद्रास्फीति घटने के कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद बढ़ने के कारण सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब बनी हुई हैं.’’ मेहता ने कहा कि भू-राजनीतिक जोखिमों ने सर्राफा की कीमतों को मजबूत किया है, क्योंकि अमेरिका ने पुष्टि की है कि वह यमन के हूतियों के खिलाफ तब तक हमले जारी रखेगा जब तक कि वे लाल सागर में जहाजों पर हमले बंद नहीं कर देते, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है.

Income Taxpayers Alert: बड़ी खबर! 40,000 करदाता आयकर विभाग के रडार पर, चेक करें डिटेल

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.