Home Business Gold and Silver Prices : फिर से बढ़ी सोने और चांदी...

Gold and Silver Prices : फिर से बढ़ी सोने और चांदी की कीमत, चेक करे आपके शहर रेट

0
358
Gold prices fall again, how much cheaper it became on MCX, know what is the spot price
Gold prices fall again, how much cheaper it became on MCX, know what is the spot price

Gold and Silver Prices Today: सोने और चांदी की कीमतों में बीते कल यानी कि 30 मार्च, 2025 के मुकाबले कुछ बढ़त देखने को मिली है. यहां देखें आज क्या है इनकी कीमत.

Gold and Silver Prices Today: सोना-चांदी की कीमतों में इन दिनों बढ़त देखने को मिल रही है. इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के मुताबिक, 31 मार्च को सुबह 7.20 बजे तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 89,330 रुपये है. जबकि इतने ही ग्राम के 22 कैरेट सोने की कीमत 81,886 रुपये है. पिछले 24 घंटे से सोने की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है.

MCX इंडेक्स पर आज इतनी है सोने-चांदी की कीमत

MCX इंडेक्स पर 10 ग्राम सोने की कीमत 88,850 रुपये है, जो कल के मुकाबले 44 रुपये अधिक है. IBA की वेबसाइट के मुताबिक, 31 मार्च को सुबह 7.20 बजे चांदी की कीमत 1,00,770 रुपये प्रति किलो है. बीते 24 घंटे में चांदी की कीमतों में 999 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. अगर सिल्वर 900 कॉइन की बात करें, तो 31 मार्च को इनकी कीमत 90,693 रुपये प्रति किलोग्राम है.

वहीं, MCX इंडेक्स पर चांदी की कीमत 23 रुपये बढ़कर 1,00,480 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. आइए अब नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे देश के कुछ बड़े शहरों में सोने-चांदी की आज की कीमत पर एक नजर डालते हैं.

  • दिल्ली में आज सोने की कीमत 89,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं चांदी का भाव 100,410 रुपये प्रति किलोग्राम है.
  • मुंबई में आज 31 मार्च को 10 ग्राम सोने की कीमत 89,160 रुपये है. जबकि चांदी 1,00,590 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है.
  • चेन्नई में आज 10 ग्राम सोने का भाव 89,420 रुपये है, जबकि चांदी की कीमत 1,00,880 रुपये प्रति किलो है.
  • हैदराबाद में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 89,310 रुपये और 1 किलो चांदी की कीमत 1,00,740 है.
  • कोलकाता में आज सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 89,050 रुपये है, जबकि 1 किलो चांदी की कीमत 1,00,450 रुपये है.
  • बेंगलुरु में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 89,230 रुपये है और चांदी की कीमत 1,00,660 रुपये प्रति किलोग्राम है.

क्यों बढ़ रही सोने की कीमत?

महंगाई और आर्थिक अनिश्चतता के इस दौर में लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की जमकर खरीदारी कर रहे हैं. इसके चलते इसकी कीमतें भी बढ़ती ही जा रही हैं. इधर, केंद्रीय बैंक भी जमकर सोना खरीद रहा है, जिससे बाजार में इसकी डिमांड बढ़ रही है और कीमतें आसमान छू रही हैं. अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भी सोने की कीमत में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है.

Bank Holiday List April 2025 : आज ईद के मौके पर बैंकों में छुट्टी, जानें 1 अप्रैल को क्यों बंद हैं प्राइवेट और सरकारी बैंक?