Skip to content
  • India
  • Career
  • Jobs
  • Entertainment
  • विदेश
  • Business
  • Tech
  • Cricket
  • Cities
    • Patna
    • गया
    • बेगूसराय
    • अररिया
    • शिवान
    • मधुबनी
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगरिया
    • सुपौल
    • छपरा
    • जमुई
    • पश्चिमी चम्पारण
    • नवादा
    • जहानाबाद
    • पूर्णिया
    • बक्सर
    • भागलपुर
    • बेतिया
    • भबुआ
    • मुजफ्फरपुर
    • शिवहर
    • मोतिहारी
    • लखीसराय
    • सीतामढ़ी
    • सहरसा
    • समस्तीपुर
    • शेखपुरा
Fixed Deposit पर 9.5 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है.... सपना नहीं सच है, जानिए कौन सा बैंक ये रहा है महाऑफर

Fixed Deposit vs Savings Account: जानिए किस बैंक में मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज

May 18, 2024 by Bhupendra Pratap

Fixed Deposit vs Savings Account: जब भी बात पैसो के बचत की होती है, अधिकांश लोगों के जहन में एक ही आइडिया आता है, वो है ‘फिक्सड डिपॉजिट’. यही वजह है कि भारत के तमाम बैंक ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने के लिए एक से बढ़कर एक स्कीम ले कर आते हैं.

लोग भी अपना पैसा वहीं निवेश करना चाहते हैं, जहां उन्हें ज्यादा ब्याज मिलता हो. अप्रैल के महीने में जब भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया और उसे 6.5% पर ही रखा, तब बैंकों को लोगों के पास आकर्षक स्कीम के साथ पहुंचने का अवसर मिल गया.

एसबीआई (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), एचडीएफसी (HDFC) जैसे बैंकों ने फिक्सड डिपॉजिट (Fixed Deposit) में अधिक ब्याज देने वाले स्कीम लेकर आए.

एसबीआई मोड्स (SBI MODS)

इस स्कीम की सबसे खास बात जो है वो ये कि इससे 1000 के मल्टीपल में कभी भी बिना कोई चार्ज दिए ग्राहक अपना पैसा निकाल सकते हैं. साथ ही जमा पैसों पर ब्याज (Interest) में कोई कटौती नहीं होगी. इस स्कीम के तहत न्यूनतम 10000 रुपये जमा करने का प्रावधान है. हालांकि अधिकतम रकम की सीमा बैंक ने नहीं रखी है. ये खाता (Account) एसबीआई (SBI) की ऑनलाइन प़ोर्टल पर खोला जा सकता है.

इस स्कीम के तहत सामान्य ग्राहक को 7 दिन से 45 दिन की अवधि तक 3% का ब्याज (Interest) मिलेगा तो वहीं वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizen) को 3.50% ब्याज (Interest) मिलेगा. इसके बाद 46 दिनों से 179 दिनों वाले फिक्सड डिपॉजिट (Fixed Deposit) में वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizen) को 5% तो सामान्य नागरिकों को 4.50% ब्याज (Interest) मिलेगा.

इसी स्कीम के तहत जब निवेश 180 से 210 दिनों के बीच करने पर वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizen) को 5.7% और सामान्य नागरिक को 5.25% ब्याज (Interest) मिलेगा. ऐसे ही एक साल पर वरिष्ठ नागरिक 7.30%, सामान्य नागरिक को 6.80%, दो साल पर वरिष्ठ नागरिक 7.50%, सामान्य नागरिक को 7%, तीन साल से लेकर पांच साल से कम पर वरिष्ठ नागरिक 7% सामान्य नागरिक को 6.50%, पांच से 10 साल पर वरिष्ठ नागरिक को 7.50%, जबकि सामान्य नागरिक को 6.50%.

पंजाब नेशनल बैंक ने फिक्सड डिपॉजिट पर 12 अप्रैल 2024 से ब्याज दर (Interest Rate) में कुछ बदलाव किया है.

  •  180 से 210 दिनों के वरिष्ठ नागरिक को 6.8%, सामान्य नागरिक को 6.5%.
  •  एक साल पर वरिष्ठ नागरिक को 7.55% सामान्य नागरिक को 7.25%
  •  400 दिनों पर वरिष्ठ नागरिक को 8.5% सामान्य नागरिक को 7.3%
  •  400 दिनों से 2 साल तक की अवधि पर वरिष्ठ नागरिक को 7.6% सामान्य नागरिक को 7.3%
  •  3 साल से 1205 दिनों पर वरिष्ठ नागरिक 7% सामान्य नागरिक को 6.5%

एचडीएफसी (HDFC) ने भी सामान्य नागरिकों से 0.5% अधिक वरिष्ठ नागरिकों को फिक्सड डिपॉजिट पर दे रहा है. एक साल लेकर 15 महीने से कम के समय पर 7.60%. 2 साल एक महीने पर 7.50% और 3 साल एक दिन की अवधि पर भी 7.50% का ही ब्याज दे रहा है.

SEBI ने बदल दिया नियम! म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए KYC प्रोसेस कराना हुआ आसान…

Categories Business, Featured Tags Fixed Deposit, Fixed Deposit vs Savings Account:, savings account, Senior Citizen
Jija Sali Suicide : अररिया थाने में जीजा-साली ने लगाई फांसी, ग्रामीणों ने थाने में ही लगाई आग, कई पुलिसकर्मी घायल
Bihar Teachers Duty Hours : सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को लेकर केके पाठक दिया एक और ऑर्डर, अब इतने घंटे करनी होगी ड्यूटी
© 2026 • Built with GeneratePress
Go to mobile version