Home India Fastag New Rules : FASTag यूजर्स 31 अक्टूबर से पहले कर लें...

Fastag New Rules : FASTag यूजर्स 31 अक्टूबर से पहले कर लें ये काम, वरना FASTag हो जाएगा बंद

0
757
Fastag New Rules : FASTag यूजर्स 31 अक्टूबर से पहले कर लें ये काम, वरना FASTag हो जाएगा बंद
Fastag New Rules : FASTag यूजर्स 31 अक्टूबर से पहले कर लें ये काम, वरना FASTag हो जाएगा बंद

FASTag New Rule: नए नियम के मुताबिक,  फास्टैग से जुड़ा ये काम करना जरूरी है. हालांकि इनमें वो  फास्टैग आते हैं, जो 3 साल पुराने हैं. लेकिन अगर आपने अभी तक फास्टैग की केवाईसी नहीं कराई है तो यहां जान लें ऑफलाइन या ऑनलाइन इसे कैसे कर सकते हैं.

 FASTag New Rule: आज के जमाने में कार चलाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. कार चलाते हैं तो जाहिर सी बात है कि फास्टैग का भी ख्याल रखते होंगे. फास्टैग का इस्तेमाल हर कार चालाक के लिए जरूरी हो गया है. फास्टैग अगर नहीं है तो टोल प्लाजा पर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन  फास्टैग को लेकर भी NPCI यानी कि नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से नए नियम को लागू कर दिया गया है.

ये नए नियम 1 अगस्त यानी आज से लागू हो गए है. नए नियम के मुताबिक,  फास्टैग की केवाईसी करानी जरूरी है. हालांकि इनमें वो फास्टैग आते हैं, जो 3 साल पुराने हैं. लेकिन अगर आपने अभी तक फास्टैग की केवाईसी नहीं कराई है तो यहां जान लें ऑफलाइन या ऑनलाइन इसे कैसे कर सकते हैं.

FASTag KYC के लिए चाहिए ये डॉक्यूमेंट

  • पासवर्ड
  • वोटर आईडी
  • आधार कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • NREGA जॉब कार्ड

केवाईसी डॉक्यूमेंट के अलावा व्हीकल की RC

  • ऑनलाइन ऐसे कराएं KYC
  • IHMCL  फास्टैग पोर्टल पर जाएं
  • मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन करें
  • My Profile पर क्लिक करें
  • KYC स्टेटस चेक करें
  • KYC टैब पर क्लिक करें और कस्टमर टाइप चुनें
  • ID प्रुफ, एड्रेस समेत जरूरी डीटेल्स दें

ऑफलाइन भी कर सकते हैं केवाईसी अपडेट

RBI की गाइडलाइन के मुताबिक, ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन तरीके से भी केवाईसी को अपडेट किया जा सकता है. इसके लिए आपको  फास्टैग इश्यू करने वाले बैंक से बातचीत करनी होगी. बैंक ब्रांच में जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा. इसके बाद आपके फास्टैग अकाउंट में बैंक की ओर से डीटेल्स अपडेट कर दी जाएंगी.

इन लोगों को अपडेट करानी है KYC

बता दें कि जिन लोगों का  फास्टैग 3 साल पुराना है, उन लोगों को फास्टैग में केवाईसी अपडेट कराना जरूरी है. इसके अलावा जिन लोगों का फास्टैग 5 साल पुराना हो गया है, उन्हें इसे रिप्लेस करना होगा. इसके अलावा कुछ और नियम भी हैं, जो आज से लागू हो गए हैं.

यह भी पढ़ें:

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.