Skip to content
  • India
  • Career
  • Jobs
  • Entertainment
  • विदेश
  • Business
  • Tech
  • Cricket
  • Cities
    • Patna
    • गया
    • बेगूसराय
    • अररिया
    • शिवान
    • मधुबनी
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगरिया
    • सुपौल
    • छपरा
    • जमुई
    • पश्चिमी चम्पारण
    • नवादा
    • जहानाबाद
    • पूर्णिया
    • बक्सर
    • भागलपुर
    • बेतिया
    • भबुआ
    • मुजफ्फरपुर
    • शिवहर
    • मोतिहारी
    • लखीसराय
    • सीतामढ़ी
    • सहरसा
    • समस्तीपुर
    • शेखपुरा
EPFO Interest Rates : खुशखबरी! EPFO ने पिछले वित्त वर्ष का ब्याज किया क्रेडिट? फटाफट चेक करें अपना बैलेंस

EPFO Interest Rates : खुशखबरी! EPFO ने पिछले वित्त वर्ष का ब्याज किया क्रेडिट? फटाफट चेक करें अपना बैलेंस

December 20, 2024 by Bhupendra Pratap

EPFO Interest: EPFO में मेंबर को 8.25 फीसदी का ब्याज मिलता है। यह ब्याज साल में एक बार क्रेडिट होता है। EPFO ने पिछले वित्त वर्ष का ब्याज क्रेडिट कर दिया है। आप ब्याज राशि अपने पीएफ अकाउंट में  चेक  (PF Account balance check) कर सकते हैं। हम आपको नीचे आर्टिकल में कुछ तरीके बताएंगे जिसके जरिये आप आसानी से पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक  (PF Account balance check) कर सकते हैं।

EPFO निवेश के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। इसमें कर्मचारी के साथ नियोक्ता द्वारा भी योगदान किया जाता है। कर्मचारी अपनी बेसिक सैलरी का 12 फीसदी हिस्सा इसमें निवेश करता है। इतना हिस्सी ही नियोक्ता भी योगदान करता है। रिटायरमेंट के बाद इसमें से एक हिस्सा कर्मचारी को एकमुश्त मिल जाता है और एक हिस्सा पेंशन के तौर पर मिलता है।

EPFO Interest: EPFO की स्कीम में सरकार द्वारा ब्याज मिलता है। वर्तमान में EPFO में 8.25 फीसदी का ब्याज मिलता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सालाना ब्याज का पैसा देते हैं। ब्याज की राशि ईपीएफ अकाउंट (EPF Account) में जमा होती है। EPFO मेंबर काफी समय से ब्याज राशि का इंतजार कर रहे थे। अब यह इंतजरा खत्म हुआ। दरअसल, ईपीएफ ने ब्याज की राशि जमा कर दी है।

हम आपको कुछ आसान तरीके बताएंगे जिसके जरिये आप पीएफ अकाउंट का बैलैंस चेक (PF Account balance check) कर सकते हैं।

UMANG App

  • स्मार्टफोन में उमंग ऐप (UMANG App) इंस्टॉल करें।
  • अब यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग-इन करें।
  • इसके बाद ‘व्यू पासबुक’ के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  • अब स्क्रीन पर आपको पीएफ अकाउंट का बैलेंस शो होगा। यहां आप डिपॉजिट राशि और तारीख देख सकते हैं।

EPFO पोर्टल

  • EPFO के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं।
  • यहां जाकर Employees सेक्शन को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद आपको यूएएन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग-इन करना होगा।
  • लॉग-इन करने के बाद आपको ‘मेंबर पासबुक’ के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
  • अकाउंट पासबुक देखने के लिए आपको दोबारा UAN नंबर और पासवर्ड डालना है।
  • इसके बाद स्क्रीन पर मेंबर पासबुक शो हो जाएगा।

मिस्ड कॉल

EPFO ने मिस्ड कॉल के माध्यम से बैलेंस चेक करने की भी सुविधा दी है। बैंलेंस चेक करने के लिए आपको UAN रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल देना होगा। अब मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा जिसमें अकाउंट बैलेंस की जानकारी दी जाएगी।

मैसेज

EPFO मेंबर मैसेज के जरिये भी लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ‘UAN EPFOHO ENG’ लिखकर 7738299899 पर मैसेज करना होगा। मैसेज करने के बाद उन्हें रिप्लाई में पीएफ अकाउंट बैलेंस पता चल जाएगा।

Categories Business, Featured, India Tags EPF Account, EPFO Interest, EPFO Interest Rates Credit, Interest Rates Credit, PF Account Balance Check
Gold-Silver Price: 2200 रुपये तक सस्ते हो गए सोना-चांदी, जानें आज का ताजा भाव
Bank FD Rates : इन बैंकों में मिल रहा 9.60% तक ब्याज, चेक डिटेल्स
© 2026 • Built with GeneratePress
Go to mobile version