Skip to content
  • India
  • Career
  • Jobs
  • Entertainment
  • विदेश
  • Business
  • Tech
  • Cricket
  • Cities
    • Patna
    • गया
    • बेगूसराय
    • अररिया
    • शिवान
    • मधुबनी
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमूर
    • खगरिया
    • सुपौल
    • छपरा
    • जमुई
    • पश्चिमी चम्पारण
    • नवादा
    • जहानाबाद
    • पूर्णिया
    • बक्सर
    • भागलपुर
    • बेतिया
    • भबुआ
    • मुजफ्फरपुर
    • शिवहर
    • मोतिहारी
    • लखीसराय
    • सीतामढ़ी
    • सहरसा
    • समस्तीपुर
    • शेखपुरा
Post Office में जमा करें 5 लाख! पाएं 2,24,974 रुपये का निश्चित ब्याज, कौन सी है ये स्कीम?

Post Office में जमा करें 5 लाख! पाएं 2,24,974 रुपये का निश्चित ब्याज, कौन सी है ये स्कीम?

March 27, 2025 by Bhupendra Pratap

पोस्ट ऑफिस में बहुत से लोग निवेश करते हैं। अगर आप भी इसमें निवेश करना चाहते हैं तो एक बहुत बड़ी स्कीम है जिसमें आपको 5 लाख के निवेश पर 2 लाख से ज्यादा का निश्चित ब्याज मिलेगा।

Post Office Saving Schemes: सेविंग अकाउंट (Saving Account), एफडी (FD), आरडी (RD) अकाउंट जैसे बचत खाते सिर्फ बैंकों में ही नहीं बल्कि पोस्ट ऑफिस (Post Office) में भी खोले जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि पोस्ट ऑफिस (Post Office) अपने ग्राहकों को बैंकों से ज्यादा ब्याज दे रहा है।

आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको न सिर्फ बैंकों से ज्यादा ब्याज मिलेगा, बल्कि सरकार की तरफ से आपके पैसों की पूरी सुरक्षा भी मिलेगी। यहां हम पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (TD) के बारे में बात कर रहे हैं।

1 साल से 5 साल के लिए खुलवा सकते हैं टीडी अकाउंट: पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम बैंकों की एफडी की तरह ही है। टीडी अकाउंट में एकमुश्त रकम जमा की जाती है। जिस पर आपको अच्छा खासा ब्याज मिलता है। आप पोस्ट ऑफिस में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए टीडी अकाउंट खुलवा सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस अलग-अलग अवधि के टीडी अकाउंट पर क्रमश: 6.9 फीसदी, 7.0 फीसदी, 7.1 फीसदी और 7.5 फीसदी की ब्याज दर दे रहा है। पोस्ट ऑफिस 5 साल के टीडी पर अधिकतम 7.5 फीसदी ब्याज दर दे रहा है। टीडी अकाउंट सिर्फ 1,000 रुपये से खोला जा सकता है, जबकि इसमें अधिकतम जमा सीमा नहीं है। यानी आप इसमें जितना चाहें उतना पैसा जमा कर सकते हैं।

अगर आप पोस्ट ऑफिस टीडी स्कीम में 5 लाख रुपये जमा करते हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर कुल 7,24,974 रुपये मिलेंगे। इसमें आपके द्वारा जमा किए गए 5,00,000 रुपये पर 2,24,974 रुपये का शुद्ध और निश्चित ब्याज शामिल है।

पोस्ट ऑफिस टीडी स्कीम में आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। पोस्ट ऑफिस भारत सरकार के संचार मंत्रालय के अधीन काम करता है। इसलिए पोस्ट ऑफिस में आपका जमा किया गया हर पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

PF Withdrawal Rule Change : EPFO खाताधारकों के लिए क्रांतिकारी फैसला; ATM, UPI के जरिए सीधे निकाल सकेंगे PF का पैसा

Categories Business, Featured Tags Post Office, Post Office News, Post Office Saving Schemes, Post Office scheme, Saving Account
PF Withdrawal Rule Change : EPFO खाताधारकों के लिए क्रांतिकारी फैसला; ATM, UPI के जरिए सीधे निकाल सकेंगे PF का पैसा
Gold Rate Today : सोने-चांदी की कीमतों में फिर तेजी, चेक करें 27 मार्च के रेट
© 2026 • Built with GeneratePress
Go to mobile version