Home India बिहार में नीतीश सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हुआ

बिहार में नीतीश सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हुआ

0
554
Bihar Cabinet Portfolio: बिहार में नीतीश सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है. देखिये किनको कौन सा विभाग मिला है. सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन एवं ऐसे सभी भाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं हैं, रहेंगे. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग है. वहीं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास पथ निर्माण, खान एवं भूतत्व, कला संस्कृति एवं युवा विभाग रहेगा.

श्री विजय कुमार चौधरी के पास जल संसाधन व संसदीय कार्य विभाग रहेगा. श्री विजेंद्र प्रसाद यादव के पास ऊर्जा, योजना एवं विकास विभाग. डॉक्टर प्रेम कुमार के पास सहकारिता, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग रहेगा. श्री श्रवण कुमार के पास ग्रामीण विकास, श्री संतोष कुमार सुमन के पास सूचना प्रावैधिकी, लघु जल संसाधन व आपदा प्रबंधन विभाग का जिम्मेवारी रहेगी.

श्री सुमित कुमार सिंह के पास विज्ञान प्रवैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा, श्रीमती रेणु देवी के पास पशु एवं मत्स्य संसाधन, श्री मंगल पांडे के पास स्वास्थ्य और कृषि, श्री नीरज कुमार सिंह के पास लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, श्री अशोक चौधरी के पास ग्रामीण कार्य, श्रीमती लेसी सिंह के पास खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, श्री मदन साहनी के पास समाज कल्याण, श्री नीतीश मिश्रा के पास उद्योग पर्यटन, श्री नितिन नवीन के पास नगर विकास एवं आवास व विधि विभाग रहेंगे.

डॉ दिलीप कुमार जायसवाल के पास राजस्व एवं भूमि सुधार, श्री महेश्वर हजारी के पास सूचना एवं जन संपर्क, श्रीमती शीला कुमारी के पास परिवहन, श्री सुनील कुमार के पास शिक्षा, श्री जनक राम के पास अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, श्री हरि साहनी के पास पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, श्री कृष्णा नंदन प्रसाद पासवान के पास गन्ना उद्योग विभाग रहेगा.

वहीं, श्री जयंत राज के पास भवन निर्माण, श्री मोहम्मद जमाल खान के पास अल्पसंख्यक कल्याण, श्री रत्नेश सदा के पास मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन, श्री केदार प्रसाद गुप्ता के पास पंचायती राज, श्री सुरेंद्र मेहता के पास खेल एवं श्री संतोष कुमार सिंह के पास श्रम संसाधन विभाग की जिम्मेवारी रहेगी.

 

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.