Home Business Delhi Metro Ticket Price Hike! तो क्या दिल्ली मेट्रो ने 50% तक...

Delhi Metro Ticket Price Hike! तो क्या दिल्ली मेट्रो ने 50% तक बढ़ा दिए टिकट के दाम? DMRC ने खुद बता दी सच्चाई

0
400
Delhi Metro Ticket Price Hike! तो क्या दिल्ली मेट्रो ने 50% तक बढ़ा दिए टिकट के दाम? DMRC ने खुद बता दी सच्चाई
Delhi Metro Ticket Price Hike! तो क्या दिल्ली मेट्रो ने 50% तक बढ़ा दिए टिकट के दाम? DMRC ने खुद बता दी सच्चाई

Delhi Metro Ticket Price Hike: कुछ रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो ने अपने किराए को 50 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है. आइए जानते हैं इसकी सच्चाई.

Delhi Metro Ticket Price Hike: दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो एक लाइफलाइन की तरह है. ऐसे में दिल्ली मेट्रो को लेकर चल रही एक खबर ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है. कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म्स में इस बात का दावा किया गया है कि दिल्ली मेट्रो का किराया 50 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है. हालांकि, अगर आप भी ये खबर सुनकर परेशान हैं, तो घबराए नहीं. दिल्ली मेट्रो ने अपने करोड़ों पैसेंजर्स को राहत देने के लिए सच्चाई बता दिया है.

दिल्ली मेट्रो ने बता दी सच्चाई

DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया, “यह कुछ सोशल मीडिया पोस्ट के संदर्भ में है जिसमें दावा किया गया है कि दिल्ली मेट्रो के किराए में संशोधन किया गया है. दिल्ली मेट्रो के किराए को केवल एक स्वतंत्र किराया निर्धारण समिति द्वारा संशोधित किया जा सकता है जिसे सरकार द्वारा नामित किया जाता है. वर्तमान में किसी किराया निर्धारण समिति के गठन का ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है.”

क्या है पूरा मामला

दरअसल, कुछ मीडिया प्लेफॉर्म्स पर ऐसा दावा किया जा रहा था कि दिल्ली मेट्रो ने पैसेंजर्स के लिए किराया बढ़ा दिया है. रविवार से मेट्रो टिकट का अधिकतम किराया 60 रुपये से बढ़ाकर 90 रुपये कर दिया है.

Bihar Breaking News! CM नीतीश के नालंदा में एसपी की सख्त कार्रवाई, शराब मामले मे 46 आरोपी गिरफ्तार, 16 के खिलाफ था वारंट

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.