Home India Dearness Allowance Hike : केंद्रीय कर्मचारियों का दूर हुआ कन्फ्यूजन, महंगाई भत्ते...

Dearness Allowance Hike : केंद्रीय कर्मचारियों का दूर हुआ कन्फ्यूजन, महंगाई भत्ते में होगी इतनी बढ़ोतरी,

0
561
DA Hike Update: मई 2024 के लिए AICPI इंडेक्स नंबर अपडेट, जानिए कितना बढ़ेगा DA
DA Hike Update: मई 2024 के लिए AICPI इंडेक्स नंबर अपडेट, जानिए कितना बढ़ेगा DA

7th pay Commission latest update: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले डीए में साल भर में दो बार बढ़ोतरी की जाती है। आपको बता दें, इस साल जनवरी महीने में एक बार महंगाई भत्ते में इजाफा (DA Hike) 4 फीसदी का इजाफा हुआ है। अब इसके बाद जुलाई 2024 को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने वाली है। दरअसल, इसी को लेकर कर्मचारी कन्फ्यूज हैं कि उनका डीए (Dearness Allowance) इस बार कितना बढ़ने वाला है। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते है कितना बढ़ने वाला है डीए-

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर नहीं है। महंगाई भत्ते का डेटा अपडेट हो गया है। लेकिन, इससे डबल झटका लगा है। जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता (DA Hike) 50 फीसदी मिल रहा है। इसके बाद इसे शून्य यानि जीरो (0) करने की चर्चा थी। हालांकि, ये चर्चा इस वजह से थी क्योंकि, 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) के वक्त ऐसा किया गया था। लेकिन, इसे अब भी लागू किया जाएगा इस पर कन्फ्यूजन बना हुआ है। सरकार की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं है।

क्या महंगाई भत्ता होगा शून्य?

कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता

जनवरी से जून 2024 के बीच आए AICPI-IW इंडेक्स के नंबर्स से तय होगा कि जुलाई 2024 से कर्मचारियों को कितना महंगाई भत्ता मिलेगा। अभी तक जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल के नंबर्स आ चुके हैं। मई का नंबर जून के अंत में जारी होगा। अब जुलाई में ये महंगाई भत्ते बढ़ेगा।

जनवरी में इंडेक्स का नंबर 138।9 अंक पर था, जिससे महंगाई भत्ता बढ़कर 50.84 फीसदी हो गया था। इसके बाद फरवरी में इंडेक्स 139.2 अंक, मार्च में 138.9 अंक और अप्रैल में 139.4 अंक पर रहा। इस पैटर्न पर महंगाई भत्ता 51.44 फीसदी, 51.95 फीसदी और अप्रैल तक 52.43 फीसदी पहुंच चुका है।एक्सपर्ट्स की मानें तो

बता दें, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (dearness allowance) शून्य यानि जीरो (0) नहीं होगा। महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन (DA Hike calculation) चलती रहेगी। दरअसल, इसे लेकर कोई नियम है ही नहीं। पिछली बार ऐसा तब किया गया था, जब बेस ईयर में बदलाव किया गया था। अब बेस ईयर बदलने की फिलहाल कोई जरूरत नहीं है। इसलिए केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 50 फीसदी की दर से आगे बढ़ेगा।

महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन 

महंगाई भत्ते (DA) में अगला उछाल 3 फीसदी का हो सकता है। इसे 53 फीसदी की दर से दिया जा सकता है। शून्य होने की संभावना नहीं है। AICPI Index से तय होने वाला DA का स्कोर फिलहाल 52.43 फीसदी पर है। मौजूदा ट्रेंड के हिसाब से महंगाई भत्ता 53 फीसदी तक ही पहुंचेगा। अभी मई और जून के नंबर्स आने हैं। हालांकि, इंडेक्स में बहुत अच्छे उछाल के बाद भी महंगाई भत्ता 3 फीसदी ही बढ़ेगा। मतलब 50 से बढ़कर ये 53 फीसदी हो जाएगा। AICPI इंडेक्स से महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन की जाती है। इंडेक्स में अलग-अलग क्षेत्र से इकट्ठा किए गए महंगाई के आंकड़े दर्शाते हैं कि महंगाई की तुलना में कर्मचारियों का भत्ता कितना बढ़ना चाहिए।

कब तक होगा ऐलान?

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का ऐलान सितंबर (DA hike update) या अक्टूबर तक होता है। दरअसल, जुलाई के अंत तक जून का आंकड़ा आएगा। इसके बाद तय होगा कि इजाफा कितना होना है। इसके बाद फाइल लेबर ब्यूरो से वित्त मंत्रालय पहुंचेगी और फिर कैबिनेट की मंजूरी होगी। लेकिन, सितंबर या अक्टूबर तक महंगाई भत्ते को मंजूरी मिल जाएगी। इसे लागू जुलाई 2024 से ही किया जाएगा। बीच के महीनों का भुगतान एरियर के तौर पर होगा।

महंगाई भत्ते में आएगा जबरदस्त उछाल

7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जनवरी से जून 2024 तक के AICPI नंबर्स महंगाई भत्ता तय करेंगे। महंगाई भत्ता 52.43 फीसदी पहुंच चुका है। अभी 2 महीने के नंबर्स आने हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस बार 3 फीसदी का इजाफा होना तय है। अब चाहे महंगाई भत्ते शून्य से शुरू हो या फिर काउंटिंग 50 फीसदी से (7th pay commission update) आगे चलती रहे। 3 फीसदी का इजाफा हो सकता है। अगर ऐसा होता है कि महंगाई भत्ता 53 फीसदी तक पहुंच सकता है।

इसे भी पढ़े-

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.