Home India UIDAI ने बढ़ाई Aadhar में फ्री अपडेट कराने की तारीख

UIDAI ने बढ़ाई Aadhar में फ्री अपडेट कराने की तारीख

0
622
UIDAI ने बढ़ाई Aadhar में फ्री अपडेट कराने की तारीख
UIDAI ने बढ़ाई Aadhar में फ्री अपडेट कराने की तारीख

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड में निःशुल्क सुधार कराने की समयसीमा पर सरकार ने बड़ी राहत दी है. सरकार ने फ्री आधार डिटेल अपडेट करने की मौजूदा टाइमलाइन 14 मार्च से बढ़ाकर 14 जून, 2024 कर दी है. यानी अब आपको 4 महीने का अतिरिक्त समय मिल गया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूआईडीएआई पोस्ट के अनुसार, यूआईडीएआई ने लाखों आधारहोल्डर्स को लाभ पहुंचाने के लिए फ्री ऑनलाइन डॉक्युमेंट्स अपलोड फैसिलिटी 14 जून 2024 तक बढ़ा दी है.

आधार कैसे करा सकेंगे अपडेट


दरअसल कई आधार यूजर्स ने 10 साल से अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं किया है. ऐसे यूजर्स को यूआईडीएआई ने फ्री में आधार अपडेट करने की सुविधा दी है. आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने की सुविधा यूजर को माई आधार पोर्टल (myAadhaar) पर मिलेगी.

यहां यूजर्स ऑनलाइन यूजर डेमोग्राफिक डेटा को फ्री में अपडेट कर सकते हैं. हालांकि, बायोमैट्रिक अपडेट जैसे फिंगरप्रिंट स्कैन के लिए यूजर को आधार सेंटर पर जाना होगा.

अपडेटेड आधार कार्ड क्यों जरूरी


अब हर सरकारी योजना और अन्य सेवाओं में आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है. बैंक अकाउंट से लेकर सिम कार्ड खरीदने जैसे सभी कामों में आधार कार्ड मांगा जाता है. देश की ज्यादातर आबादी के पास आधार कार्ड उपलब्ध है लेकिन समय के साथ-साथ इसे अपडेट कराना भी जरूरी है. इसलिए अगर आप समय पर अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराते हैं तो आपके कई तरह के काम अटक सकते हैं.

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.