Home India DA Hike : एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी! महंगाई...

DA Hike : एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी! महंगाई भत्ते के साथ मिलेगा दिवाली बोनस

0
469
Govt DA Increased : सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए DA में 3% की वृद्धि की, ग्रेच्युटी में भी 25% की वृद्धि की गई
Govt DA Increased : सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए DA में 3% की वृद्धि की, ग्रेच्युटी में भी 25% की वृद्धि की गई

DA Hike: सरकारी कर्मचारियों को आज सरकार बड़ी खुशखबरी देने वाली है। दिल्ली में आज केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में DA में बढ़ोतरी का ऐलान होगा। जानकारी के मुताबिक, सरकार डीए में बढ़ोतरी का ऐलान अक्टूबर में करेगी लेकिन इसको जुलाई से लागू किया जाएगा। हालांकि, अक्टूबर की सैलरी में 3 महीने का डीए एरियर दिया जा सकता है, इसके साथ ही दिवाली बोनस भी देने की बात कही जा रही है। DA बढ़ने पर महंगाई भत्ता 53 या 54 फीसद तक बढ़ सकता है।

3 अक्टूबर को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन के बोनस का ऐलान किया गया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि रेलवे कर्मचारियों के लिए 2029 करोड़ रुपए के बोनस को मंजूरी मिल गई है।

1 करोड़ लोगों को सौगात

केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दीवाली का तोहफा देने जा रही है। इस बार मोदी सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 4% की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। सरकार के इस फैसले से लगभग 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। इस बढ़ोतरी को 1 जुलाई 2024 से लागू किया जाएगा।

क्या होता है DA?

DA यानी महंगाई भत्ता जिसे डियरनेस अलाउंस भी कहा जाता है, यह सरकारी और गैर सरकारी कर्मचारियों को दी जाने वाली रकम है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए सरकार ने कर्मचारियों को डीए में बढ़ोतरी करती है। मूल वेतन के साथ-साथ मकान किराया भत्ता जैसी अन्य रकम भी डीए में जोड़ी जाती है, जिसके बाद कर्चारियों का वेतन बनता है।

कब-कब कितनी हुई बढ़ोतरी?

1- मार्च 2024 में 4% बढ़ोतरी (46% से 50%)

2- सितंबर 2023 में 4% बढ़ोतरी (42% से 46%)

3- मार्च 2023 में 4% बढ़ोतरी (38% से 42%)

4- सितंबर 2022 में 4% बढ़ोतरी (34% से 38%)

5- मार्च 2022 में 3% बढ़ोतरी (31% से 34%)

Post Office Scheme : रोजाना ₹333 जमा करके आप जुटा सकते हैं ₹17 लाख, ये है कैलकुलेशन

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.