Home Business DA Hike : इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 12%...

DA Hike : इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 12% बढ़ाया, कैश मिलेगा 7 महीने का DA एरियर

0
562
DA Hike : इस राज्य के कर्मेंमचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! बढ़ गया महंगाई भत्ता, केंद्र वालों का इंतजार अभी भी जारी
DA Hike : इस राज्य के कर्मेंमचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! बढ़ गया महंगाई भत्ता, केंद्र वालों का इंतजार अभी भी जारी

DA Hike: महाराष्ट्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से लागू मानी जाएगी। सरकारी आदेश के अनुसार, पहले महंगाई भत्ता 443 प्रतिशत था, जिसे बढ़ाकर 455 प्रतिशत कर दिया गया है।

इस बढ़ी हुए पैसे का पेमेंट फरवरी 2025 के वेतन के साथ कैश में किया जाएगा। साथ ही 1 जुलाई 2024 से 31 जनवरी 2025 तक का बकाया भी दिया जाएगा।

17 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

राज्य वित्त विभाग के एक अधिकारी के अनुसार इस फैसले से करीब 17 लाख सरकारी कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे उनकी सैलरी में बढ़ोतरी होगी और जीवनयापन आसान होगा।

सरकार ने बजट में किया प्रावधान

महंगाई भत्ते में हुई इस बढ़ोतरी पर आने वाला खर्च राज्य सरकार के बजटीय प्रावधानों के तहत पूरा किया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए वेतन और भत्तों की मद में यह राशि पहले से तय की गई है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिला परिषद और अनुदान प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों के लिए भी यह बढ़ोतरी लागू होगी। उनके लिए यह राशि उनकी वित्तीय सहायता मद से दी जाएगी। इस फैसले से राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलेगी, खासकर महंगाई के बढ़ते दौर में।

केंद्र सरकार होली से पहले बढ़ाएगी महंगाई भत्ता

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को होली (Holi 2025) से पहले बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। सकती है। माना जा रहा है कि सरकार होली से पहले महंगाई भत्ते यानी DA में इजाफे की घोषणा कर सकती है। हालांकि, इस घोषणा से सारे कर्मचारी खुश ना हों।

7वें वेतन आयोग के तहत DA साल में दो बार बढ़ाया जाता है। पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी से लागू होती है और दूसरी 1 जुलाई से। 2025 की पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से लागू होगी। इसकी आधिकारिक घोषणा मार्च 2025 में हो सकती है। बता दें कि इस साल होली 14 मार्च 2025 को है।

Cash Deposit Limit : बैंक खाते में कैश जमा कराने पर लगेगा 60 फिसदी टैक्स, जाने डिटेल्स में

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.