DA Hike 2025 : इन राज्यों ने दिया बड़ा दिवाली तोहफा, बढ़ा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता!

DA Hike 2025: देश भर में दिवाली की धूम मची हुई है। इस फेस्टिव सीजन में खरीदारी भी बढ़ जाती है। ऐसे में कई राज्यों ने अपने कर्मचारियों को दिवाली तोहफा दिया है। झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ते में जबरदस्त इजाफा किया है।

DA Hike 2025: फेस्टिव सीजन में सरकारी कर्मचारियों के गुड न्यूज आई है। कई राज्य सरकारें अपने सरकारी कर्मचारियों पर मेहरबान हो गईं है। दिवाली के मौके पर झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ते में जबरदस्त इजाफा किया है। इससे सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों का 3 फीसदी डीए बढ़ाने का ऐलान किया है। इस घोषणा से 1.91 लाख कर्मचारियों और 1.71 लाख पेंशनरों को लाभ होगा। प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को न्यूनतम 800 रुपये मासिक से लेकर मुख्य सचिव को 8 हजार रुपये तक का फायदा होगा।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने भी दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों और पेंशनधारकों का डीए तीन प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही अप्रैल से सितंबर तक का एरियर (बकाया राशि) भी कर्मचारियों को दिवाली से पहले देने का निर्णय लिया गया है। सरकार के इस फरमान से कर्मचारी गदगद हैं। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों को तीन प्रतिशत डीए मिलने का हम स्वागत करते हैं। डीए मिलने से प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनर खुशी खुशी त्योहार मना सकेंगे।

उत्तराखंड में धामी सरकार ने दिया तोहफा
उत्तराखंड की धामी सरकार ने प्रदेश के ढाई लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले कर दी है। धामी सरकार ने उत्तराखंड के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ा दिया है। यह 1 जुलाई 2025 से लागू माना जाएगा। इस बढ़ोतरी के बाद उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 फीसदी से बढ़कर 58 फीसदी हो गया है। 31 अक्टूबर तक एरियर कर्मचारियों के खाते में दिवाली से पहले जारी कर दिया जाएगा।

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने बढ़ाया DA
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने भी राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों को दिवाली और छठ का तोहफा दिया है। सरकार ने डीए को 3 फीसदी से बढ़ाकर 58 फीसदी कर दिया है। इससे पहले, कर्मचारियों 55 फीसदी डीए मिलता था।

मध्य प्रदेश में 2 फीसदी डीए-डीआर बढ़ा
मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनधारकों के डीए और डीआर में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने श्रीअन्न (मोटा अनाज) को बढ़ावा देने के लिए ‘श्रीअन्न फेडरेशन’ बनाने का भी निर्णय लिया है।

Gold and Silver Rates Update : 18, 22, 24 कैरेट गोल्ड के आज के रेट, चांदी के भाव भी देखें

Scroll to Top