Home India DA and HRA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को DA के साथ बढ़ाया HRA,...

DA and HRA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को DA के साथ बढ़ाया HRA, मार्च में आएगी बंपर सैलरी

0
701

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुरुवार को एक साथ कई सारी खुशखबरी आई. कैबिनेट ने होली के पहले हुई बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 4 फीसदी इजाफे का एलान कर दिया.

इसके साथ ही उनके हाउस रेंट अलाउंस (House Rent allowance) में भी 3 फीसदी इजाफे का एलान कर दिया है. अब X कैटेगरी में कर्मचारियों को 27 फीसदी से बढ़कर अधिकतम 30 फीसदी HRA मिलेगा. HRA में इस बढ़ोतरी कि वजह से सरकार पर 9,000 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा.

किस शहर के लिए कितना होगा HRA

1. X कैटेगरी में-


दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, चेन्नई और कोलकाता को X कैटेगरी में रखा गया है. यहां काम करने वाले कर्मचारियों को बेसिक पे का 27 फीसदी HRA मिलता है. 3 फीसदी बढ़ने के बाद ये 30 फीसदी हो जाएगा.

2. Y श्रेणी में-


पटना, लखनऊ, विशाखापत्तनम, गुंतूर, विजयवाड़ा, गुवाहाटी, चंडीगढ़, रायपुर, राजकोट, जामनगर, वडोदरा, सूरत, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गुड़गांव, नोएडा, रांची, जम्मू, श्रीनगर, ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, कोल्हापुर, औरंगाबाद, नागपुर, सांगली, सोलापुर, नासिक, नांदेड़, भिवडी, अमरावती, कटक, भुवनेश्वर, राउरकेला, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, अलीगढ़, आगरा, लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, गोरखपुर, फिरोजाबाद, झांसी, वाराणसी, सहारनपुर जैसे शहर आते हैं. यहां रहने वाले कर्मचारियों को बेसिक पे का 18 फीसदी HRA मिलता है. 3 फीसदी बढ़ने के बाद ये 20 फीसदी हो जाएगा.

3. Z श्रेणी में-


एक्स और वाई कैटेगरी के शहरों से अलग बाकी सभी शहरों को जेड श्रेणी में रखा गया है. इन शहरों में काम करने वाले कर्मचारियों को बेसिक पे का 9 फीसदी HRA मिलता है. 1 फीसदी बढ़ने के बाद ये 10 फीसदी हो जाएगा.

कैसे बढ़ेगा कर्मचारियों का HRA?


कैबिनेट ने गुरुवार को हाउस रेंट अलाउंस में भी रिविजन करने का एलान कर दिया है. महंगाई भत्ता के 50 फीसदी होने के बाद HRA की भी मौजूदा दर 27 फीसदी से बढ़कर 30 फीसदी कर दी गई है. ये X कैटेगरी में आने वाले कर्मचारियों के लिए होगा. दूसरी कैटेगरी यानि Y में रिविजन 2 फीसदी का होगा. इसकी मौजूदा 18 फीसदी है, इसे बढ़ाकर 20% किया जाएगा. इसके बाद Z कैटेगरी वाले कर्मचारियों को 1 फीसदी बढ़ाकर 10% HRA मिलेगा.

DA में भी हुआ इजाफा


केंद्रीय कैबिनेट ने गुरुवार को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. कैबिनेट ने DA में 4% के इजाफे को मंजूरी दे दी है. अब कर्मचारियों को 50 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा. ये महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2024 से लागू होगा. मार्च के अंत में सैलरी से साथ इसे क्रेडिट किया जाएगा. कुल दो महीने का एरियर भी इसमें जुड़कर आएगा. ये लगातार चौथी बार है, जब महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा हुआ है.

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.