Home Entertainment Crew Day 7 Box Office Report: वीक डे में भी नहीं कम...

Crew Day 7 Box Office Report: वीक डे में भी नहीं कम हो रहा ‘क्रू’ का कमाल

0
634

Crew Box Office Collection: कॉमेडी फिल्म क्रू को सिनेमाघरों में वीक डे में भी ऑडियंस का जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। भारी तादाद में हर रोज दर्शक करीना कपूर (Kareena Kapoor), कृति सेनन और तब्बू (Tabu) की इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स पहुंच रहे हैं। जिसकी वजह से क्रू का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन निरंतर आगे की तरफ बढ़ रहा है।

रिलीज के 7वें दिन भी क्रू की कमाई में इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में आइए जानते हैं कि डायेरक्टर राजेश कृष्णन की इस फिल्म ने गुरुवार को इतने करोड़ का कारोबार कर डाला है।

अजय देवगन की फिल्म शैतान के बाद से क्रू ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पांव जमा लिए। हर रोज इस फिल्म की कमाई शानदार तरीके से आगे बढ़ रही है। नॉन हालिडे में भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ना चाह रही है। रिलीज के छठे दिन की कमाई से इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि क्रू को लेकर फैंस का क्रेज फिलहाल तो कम होता नहीं दिखा रहा।

ऐसे में अब 7वें दिन भी करीना कपूर खान की क्रू ने कलेक्शन के मामले में अपनी धाक जमाई है। सैकनिल्क की अनुमानित रिपोर्ट के अनुसार पहले गुरुवार को इस मूवी ने करीब 3.01 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर डाला है। जोकि कम बजट की इस फिल्म के लिए काफी कारगर माना जा रहा है।

    पहला दिन     10.28 करोड़
    दूसरा दिन     10.87 करोड़
    तीसरा दिन     11.45 करोड़
    चौथा दिन      4.52 करोड़
    पांचवा दिन      4 करोड़
    छठा दिन      3.3 करोड़
    सातवां दिन      3 करोड़
       कुल      47.42 करोड़


50 करोड़ से महज इतनी दूर क्रू

फिल्म क्रू जिस तरह से कलेक्शन के मामले में हर रोज शानदार प्रदर्शन कर रही है, उसके आधार पर रिलीज के पहला सप्ताह में ये फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा जरूर पार कर लेगी। फिलहाल कमाई के इस क्लब में एंट्री लेने के लिए क्रू को 3 करोड़ की और जरूरत है।

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.