Home Business Cash Limit At Home : घर में रख सकते हैं कितना कैश,...

Cash Limit At Home : घर में रख सकते हैं कितना कैश, जानिए क्या हैं सरकारी नियम

0
586
Cash Limit! घर में कैश रखने को लेकर इनकम टैक्स के नियम, जान लें नियम वरना लगेगा भारी जुर्माना....!
Cash Limit! घर में कैश रखने को लेकर इनकम टैक्स के नियम, जान लें नियम वरना लगेगा भारी जुर्माना....!

Cash limit at home : अक्सर हम खबरों के माध्यम से सुनते हैं कि नौकरशाहों, अफसरों या कारोबारियों के घर पर आयकर विभाग के छापे पड़े और लाखों-करोड़ों रुपए की नकदी बरामद हुई। ऐसे में आप घर में कितनी नकदी रख सकते हैं?

income Tax: देश में डिजिटल का कद बढ़ रहा है, लोग जेब में नकदी रखने से ज्यादा यूपीआई, डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर भुगतान कर रहे हैं। ज्यादातर काम ऑनलाइन ही किए जा रहे हैं। हालांकि, अभी भी कई लोग एटीएम या बैंक से नकदी निकालकर बड़े पैमाने पर लेन-देन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपने घर में कितनी नकदी रख सकते हैं और इसकी सीमा क्या है?

घर में कैश रखने के लिए इनकम टैक्स ने कुछ नियम बनाए हैं। अगर आप नियमों से कोई गलती करते हैं तो फंस सकते हैं। आपको जवाब देना पड़ सकता है। साथ ही गलती करने पर आपको जेल भी जाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं क्या हैं इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियम।

आप घर में कितना कैश रख सकते हैं?

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने घर में कैश रखने की कोई सीमा तय नहीं की है। आप घर में जितना चाहें उतना कैश रख सकते हैं और उससे लेन-देन कर सकते हैं। लेकिन इसमें की गई गलती आपको भारी पड़ सकती है। इसके लिए आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट गिरफ्तार भी कर सकता है और भारी जुर्माना भी लगा सकता है।

आप फंस सकते हैं इस झमेले में

अक्सर हम खबरों के माध्यम से सुनते रहते हैं कि किसी नौकरशाह, अधिकारी या कारोबारी के घर पर आयकर विभाग के छापे पड़े और लाखों-करोड़ों रुपए की नकदी बरामद हुई। यह नकदी अनाधिकृत नकदी होती है। इस नकदी को आयकर विभाग जब्त कर लेता है। साथ ही नकदी से संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया जाता है। कुल मिलाकर आयकर विभाग तब कार्रवाई करता है जब नकदी कहां से आई है या आय का स्रोत क्या है, इसकी कोई जानकारी नहीं होती। ऐसे में नकदी रखने वाले लोगों को आय के स्रोत की जानकारी होना जरूरी है।

ज्यादा कैश निकालने पर देना होगा पैन कार्ड

सेंट्रल बोर्ड डायरेक्ट टैक्स के नियमों के मुताबिक अगर कोई एक बार में बैंक से 50 हजार रुपये से ज्यादा कैश निकालता है तो उसे अपना पैन कार्ड दिखाना होगा। एक साल में बैंक अकाउंट से 20 लाख से ज्यादा कैश निकाला जा सकता है। वहीं अगर आप एक बार में 2 लाख से ज्यादा कैश जमा करते हैं तो पैन और आधार दिखाना होगा। आपको बता दें कि अगर आपने अवैध तरीके से पैसा नहीं कमाया है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आपको इनकम सोर्स के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

SIM Card Holders : 7 लाख सिम कार्ड होंगे ब्लॉक, क्या आपने भी की ये गलती?

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.