Home Career BPSC TRE-3 Exam Date: जून में होगी बीपीएससी टीआरई 3 की परीक्षा,...

BPSC TRE-3 Exam Date: जून में होगी बीपीएससी टीआरई 3 की परीक्षा, जानें डिटेल

0
1088

पटना. इस वक्त बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बीपीएससी TRE-3 परीक्षा को लेकर अहम जानकारी सामने आयी है. दरअसल सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक बीपीएससी टीआरई 3 की पुनर्परीक्षा अब जून में होगी. सूत्रों के अनुसार बीपीएससी TRE 3 की परीक्षा 7 जून से 15 जून के बीच होगी.

बीपीएससी ने परीक्षा को लेकर बड़ा लक्ष्य रखा है. प्राइमरी से लेकर प्लस 2 तक की परीक्षा 15 जून तक ली जाएगी. वहीं जून के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट जारी करने लक्ष्य रखा गया है. शिक्षा विभाग और बीपीएससी के बीच बैठक में निर्णय लिया है. दरअसल आयोग ने बताया कि चुनाव के दौरान परीक्षा संभव नहीं है.

15 मार्च को हुई थी परीक्षा

दरअसल चुनाव को लेकर शिक्षकों की चुनावी ड्यूटी लगाई गयी है. ऐसे में परीक्षा केंद्र तैयार करना मुश्किल है, जिसे देखते हुए अब बीपीएससी TRE 3 की परीक्षा 7 जून से 15 जून के बीच होगी. बता दें, प्रश्न पत्र लीक मामले के बाद 15 मार्च को 2 पालियों में हुई बीपीएससी TRE 3 की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. इस परीक्षा में लगभग पौने 5 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे.

बीपीएससी पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने 48 पेज की FIR दर्ज की है. दरअसल TRE 3 पेपर लीक कांड मामले में आर्थिक अपराध इकाई तेजी के साथ अनुसंधान कर रही है. जांच की आंच BPSC से लेकर प्रिंटिंग प्रेस तक पहुंच चुकी है.

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.