Home पढाई लिखाई BPSC Bihar TRE Result 2023: इस तारीख को आएगा BPSC शिक्षक भर्ती...

BPSC Bihar TRE Result 2023: इस तारीख को आएगा BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम? देखें अहम जानकारी

0
1067

BPSC Bihar TRE Result 2023: बिहार में 1.70 लाख शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 24, 25 और 26 अगस्त को कराया गया था. परीक्षा को संपन्न हुए लगभग डेढ़ माह का समय बीत चुका है और अब इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को इसके रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. बता दें कि रिजल्ट को लेकर अब तक बिहार लोक सेवा आयोग, BPSC ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इसे लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं.

फिलहाल कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आयोग 10 अक्टूबर तक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है. ऐसे में उम्मीदवारों को बीपीएससी के वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर नजर बनाए रखना चाहिए. इसी बीच आयोग ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए ओएमआर शीट का लिंक भी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है. इसकी डाउनलोड लिंक भी वेबसाइट पर 10 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी.

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध कराए गए ‘BPSC Teacher Recruitment Examination Result 2023’ के लिंक पर जाना होगा.
  • अब आवेदन क्रमांक और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करना होगा.
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.