Home India Bihar Weather Update Today : बिहार में एक बार फिर दाना चक्रवात...

Bihar Weather Update Today : बिहार में एक बार फिर दाना चक्रवात का प्रभाव, 8 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट; पढ़ें आज का मौसम

0
510
Delhi NCR Weather: NCR के इन इलाकों में आज बारिश की संभावना, दिल्ली में बढ़ने वाली है ठंड
Delhi NCR Weather: NCR के इन इलाकों में आज बारिश की संभावना, दिल्ली में बढ़ने वाली है ठंड

Bihar Weather ओडिशा में आए चक्रवाती तूफान का असर बिहार में भी दिखने लगा है। मौसम विभाग ने बिहार के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लोगों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है। कुछ जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। बंगाल से सटे जिले अधिक प्रभावित हो सकते हैं।

Bihar Weather News: दाना चक्रवात का प्रभाव सूबे में दिखने लगा है। प्रदेश के कई जगहों पर गुरुवार को तेज हवा चली। बादलों की आवाजाही के बीच 11 जिलों में वर्षा से मौसम सामान्य बना रहा। सर्वाधिक वर्षा पूर्णिया के रूपौली में 101 मिमी, कटिहार में 85 मिमी इसके अलावा बांका, जमुई, खगड़िया, नवादा, लखीसराय, मधेपुरा, सुपौल, मुंगेर और बेगूसराय में हल्की वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में हवा का प्रवाह 10-20 किमी प्रतिघंटा रहा।

मौसम विभाग के अनुसार मौसम में आए बदलाव के कारण पटना सहित 29 जिलों के अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। राजधानी के अधिकतम तापमान में दो डिग्री गिरावट के साथ 31.3 डिग्री सेल्सियस जबकि 35.7 डिग्री सेल्सियस के साथ पुपरी (सीतामढ़ी) में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

पटना सहित 18 जिलों में दिखेगा चक्रवात का असर, जमकर होगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 25-26 अक्टूबर तक पटना सहित प्रमुख जिलों में गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई है। शुक्रवार को पटना सहित 18 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में जमुई, लखीसराय, नवादा, बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, समस्तीपुर, दरभंगा, भागलपुर, पटना, अररिया, गोपालगंज, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर शामिल हैं।

दक्षिणी भागों के एक या दो स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।   मौसम केंद्र पटना के वरिष्ठ विज्ञानी सुनील नारायण थूल ने लोगों को मौसम में बदलाव को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों से खुले में जाने से बचने के लिए कहा गया है।

धान के फसल को भी नुकसान की आशंका

मौसम में आए बदलाव के कारण धान की फसल को भी नुकसान की आशंका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जैसे जैसे चक्रवात मैदानी भागों में बढ़ता जाएगा उत्तरी पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से यह कमजोर होता जाएगा। इसकी वजह से बिहार आते आते इसके प्रभाव में काफी कमी आ जाएगी।

हालांकि, हवा की रफ्तार अधिकतम 40 किमी प्रतिघंटे तक संभावित है। झारखंड से सटे राज्य के कुछ जिलों में बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात के आसार हैं। राज्य के दक्षिण मध्य और पूर्वी भागों में एक दो जगहों पर मेघ गर्जन की चेतावनी है।

इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा  

बांका के चांदन में 42.2 मिमी, जमुई के खैरा में 42.2 मिमी, खगड़िया के बालतारा में 41.6 मिमी, जमुई के गढ़ी में 41 मिमी, झाझा में 34.6 मिमी, पूर्णिया के भवानीपुर में 32.6 मिमी, नवादा के अकबरपुर में 28.6 मिमी, नवादा में 25.5 मिमी, कटिहार के मानसी में 25.2 मिमी, सुपौल के छातापुर में 20.2 मिमी, नवादा के कौआकोल में 18.2 मिमी बारिश हुई

इसके अलावा कटिहार के कदवां में 17.2 मिमी, कटिहार के गोगरी में 16.2 मिमी, लखीसराय के हलसी में 15.2 मिमी, मधेपुरा के अलालनगर में 14.2 मिमी, मुंगेर में 11 मिमी, बेगूसराय के बखरी में 10.6 मिमी, जमुई के सिकंदरा में 10 मिमी बारिश हुई।

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.