Home Bihar News Bihar Weather Update Today : बिहार में इस तारीख से मूसलाधार बारिश...

Bihar Weather Update Today : बिहार में इस तारीख से मूसलाधार बारिश का अलर्ट; पढ़ें मौसम का हाल

0
597
Bihar Weather Today : बिहार में कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड? IMD ने दी ताजा जानकारी, यहाँ जाने कैसा रहेगा मौसम
Bihar Weather Today : बिहार में कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड? IMD ने दी ताजा जानकारी, यहाँ जाने कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather News बिहार में मानसून की डेट लगभग कंफर्म हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 22 और 23 जून को बिहार में मानसून दस्तक दे देगा और फिर कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। वहीं कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी वहीं किसानों को भी फायदा होगा।

Bihar Weather:  राजधानी समेत प्रदेश का दक्षिणी भाग बीते दो सप्ताह से भीषण गर्मी व (हीट वेव) की चपेट में है। ऐसे में जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। लेकिन अब राहत के संकेत हैं। दो से तीन दिन में मानसून की पहली बौछार के आसार है। 22 और 23 जून को मानसून की डेट लगभग फाइनल मानी जा रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मानसून को आगे बढ़ने को लेकर स्थितियां अनुकूल हुई हैं। इनके प्रभाव से अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट की संभावना है।

गुरुवार को पटना समेत दक्षिणी भागों में मौसम रहेगा गर्म

गुरुवार को पटना समेत दक्षिणी भागों में मौसम गर्म रहने की संभावना है। पटना सहित औरंगाबाद, गया, रोहतास, भभुआ, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, लखीसराय, शेखपुरा व नवादा में गर्म व आर्द्र दिन रहने की संभावना है।

बिहार के उत्तरी भागों में गरज के साथ आंधी-पानी के आसार

Bihar News: जबकि, उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में गरज-तड़क के साथ आंधी-पानी के आसार है। अररिया, किशनगंज, सुपौल और मधुबनी में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बादलों की आवाजाही बने होने के साथ तेज हवा का प्रवाह होने के आसार है। मौसम में आने वाले बदलाव के कारण पटना सहित दक्षिणी भागों के तापमान में आंशिक गिरावट की संभावना है।

बुधवार को पटना समेत 15 जिलों में लू का प्रभाव रहा

बुधवार को पटना सहित 15 जिलों में (हीट वेव) लू का प्रभाव रहा। पटना के अधिकतम तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 42.8 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद जिला सबसे गर्म रहा। यहां के अधिकतम तापमान में सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। उत्तरी भागों के किशनगंज, अररिया, रोहतास, सुपौल के अलग-अलग स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई।

इसे भी पढ़े-

HRA Claim Mistakes :बड़ी खबर ,हाउस रेंट अलाउंस करते हैं क्लेम तो भूलकर भी ना करें ये मिस्टेक नही तो…..

Post Office की ये है सबसे खास स्कीम, रोज डालें बस 333 रुपये, मिल जाएंगे 17 लाख! देखें कैलकुलेटर

Bank Employees DA Hike : बैंक कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! मई, जून और जुलाई के लिए इतना मिलेगा DA

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.