Home Bihar News Bihar Weather Update Today : बिहार में मौसम को लेकर अलर्ट जारी,...

Bihar Weather Update Today : बिहार में मौसम को लेकर अलर्ट जारी, 18 और 19 जुलाई को लोग रहें सावधान…

0
658
Bihar Weather Update Today : बिहार में मौसम को लेकर अलर्ट जारी, 18 और 19 जुलाई को लोग रहें सावधान...
Bihar Weather Update Today : बिहार में मौसम को लेकर अलर्ट जारी, 18 और 19 जुलाई को लोग रहें सावधान...

Bihar Weather News बिहार में एक बार फिर से मानसून का असर तेज होने वाला है। मौसम विभाग ने इसके लिए 19 जुलाई से अलर्ट जारी किया है। 19 जुलाई से बिहार में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं बीते 24 घंटों के दौरान पटना के आसपास इलाकों के अलावा अन्य भागों में वर्षा दर्ज की गई।

Bihar Weather: बीते कुछ दिनों से राजधानी समेत प्रदेश में मानसून कमजोर होने के कारण भारी व अति भारी वर्षा में कमी आई है। प्रदेश के अधिकांश भागों में बादलों की आवाजाही बने होने से उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना हुआ है। लेकिन अब एक बार फिर से मौसम विभाग ने 19 जुलाई से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

19 जुलाई से बिहार में भारी बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार गुरुवार को पटना सहित सभी जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर गरज-तड़क के साथ कहीं हल्की तो कहीं छिटपुट वर्षा की संभावना है। 72 घंटों के दौरान दिन के तापमान में एक से तीन डिग्री वृद्धि की संभावना है। 19 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिसंख्य भागों में गरज-तड़क के साथ झमाझम वर्षा की संभावना है।

बीते 24 घंटे में पटना के आसपास के इलाकों में बारिश दर्ज

बीते 24 घंटों के दौरान पटना के आसपास इलाकों के अलावा अन्य भागों में वर्षा दर्ज की गई। पटना जिले के धनरूआ में सर्वाधिक वर्षा 30.2 मिमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार एक जून से 17 जुलाई के दौरान प्रदेश में सामान्य से 17 फीसद वर्षा की कमी दर्ज की गई है। इस दौरान प्रदेश में 361.6 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी जबकि तीन सौ मिमी वर्षा हुई है।

इन जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई

प्रदेश के अररिया, अरवल, किशनगंज, नवादा, शिवहर, सिवान व पश्विम चंपारण में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। जबकि पटना समेत शेष जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है। बुधवार को पटना व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ दिन के तापमान में वृद्धि होने से उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहा। राजधानी के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री वृद्धि के साथ 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जबकि, 38.7 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को वाल्मीकि नगर, मोतिहारी, पुपरी, मधुबनी को छोड़ पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

इन जगहों पर दर्ज की गई वर्षा 

पटना के धनरूआ में 30.2 मिमी, नालंदा के हिलसा में 23.8 मिमी, बांका में 19.5 मिमी, बिहारशरीफ में 16.2 मिमी, नवादा के काशीचक में 4.4 मिमी, औरंगाबाद के कुटुंबा में 3.0 मिमी, शेखपुरा में 2.2 मिमी, पटना के पुनपुन में 1.8 मिमी, नवादा में 1.4 मिमी, बांका के बौसी में 1.2 मिमी, नालंदा के चंडी में 1.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रमुख शहरों का तापमान : शहर अधिकतम न्यूनतम पटना 37.2 29.2 गया 36.2 27.3 भागलपुर 36.5 28.8 मुजफ्फरपुर 34.0 29.0 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

इसे भी पढ़े-

EPFO Pension Calculator: रिटायरमेंट पर EPFO ​​से मिलेगी कितनी पेंशन? इस फॉर्मूले से करें कैलकुलेट

Property Rights : आपके जीजा कर सकते हैं आपके पिता की संपत्ति का बंटवारा, जानिए कानूनी नियम

Rainfall Alert Update : IMD ने 5 दिनों तक 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, जानें अपने राज्य का हाल

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.