Home India Bihar weather: बिहार में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच मौसम...

Bihar weather: बिहार में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग से आया अपडेट, बताया कब मिलेगी राहत

0
734

बिहार के अधिकतर जिले कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में हैं। वहीं घने कोहरे के कारण रेल और विमान सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि 27 के बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

बिहार में 27 जनवरी के बाद ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। इस सीजन में पहली बार एक जोरदार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ आने के दौरान पछुआ हवा का रुख पूर्वा में बदलने के साथ ही तापमान में वृद्धि होगी। लेकिन इसके जाते ही पुनः हवा का रुख पछुआ में बदलने के साथ ही तापमान में गिरावट आती है। इसी कारण पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

हालांकि सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड का एहसास होगा। एक सप्ताह के दौरान मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कभी दिन में कोहरा नहीं होने के कारण धूप निकलेगी, तो कोहरा होने पर धूप नहीं निकलने के कारण कनकनी का एहसास होगा। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग ने सोमवार को पटना सहित दक्षिण बिहार में शीतलहर और प्रदेश के अधिकतर शहरों में कोहरे की संभावना जताई है। रविवार को पटना सहित प्रदेश की अधिकतर शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन में धूप नहीं निकलने के कारण लोगों को कनकनी का एहसास हो रहा था। 7 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस जीरादेई में दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान में 6.8 डिग्री तक की आई गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पूर्णिया के अधिकतम तापमान में सबसे अधिक 6.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इसके अलावा अगवानपुर में 6.2, पूसा में 6, दरभंगा में 5.8, पटना में 5.7, वैशाली में 5.5, मोतिहारी में 5.4, सुपौल में 5.6, फारबिसगंज में 5, शेखपुरा में 4.1, गोपालगंज में 5.2 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिरा।

न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की हुई वृद्धि

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को गया के न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। इसके अलावा औरंगाबाद व नवादा में 3.6, बक्सर में 2.7, कैमूर व डेहरी में 2.4, शेखपुरा में 2.8, जमुई में 2.6, भागलपुर में 2, पूर्णिया में 2.2, पूसा में 2, पटना में 1.2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा।

पटना के अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री की गिरावट से कनकनी

पटना के अधिकतम तापमान में रविवार को 5.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। जिस कारण लोगों को अधिक ठंड का एहसास हो रहा था। आसमान में बादल छाए रहने और कोहरा होने के कारण धूप नहीं निकली, जिस कारण तापमान में अत्यधिक गिरावट आई। तापमान में गिरावट आने से दिन में भी लोगों को कनकनी का एहसास हो रहा था।

शहर में कई जगहों पर लोग अलाव के सहारे कनकनी को दूर करने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। पटना का न्यूनतम तापमान 9.6 और अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.