Home Bihar News Bihar Weather Update : बिहार के इन 12 जिलों में बारिश और...

Bihar Weather Update : बिहार के इन 12 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, पटना में भी मिल सकती है गर्मी से राहत

0
580
Bihar Weather Update : बिहार के इन 12 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, पटना में भी मिल सकती है गर्मी से राहत
Bihar Weather Update : बिहार के इन 12 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, पटना में भी मिल सकती है गर्मी से राहत

Weather News Updates: मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मौसम साफ होने पर अपने काम संपादित करें।

बिहार में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं। धान की खेती करने वालों किसानों का हाल बेहाल है। सावन में सूखा के ओर अग्रसर बिहार में मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। बुधवार सुबह चंपारण, दरभंगा समेत 12 जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर के कुछ भागों में एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया है।

पटना में भी बारिश के आसार

इधर, पटना में भी सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने पटना और इसके आसपास के इलाके में भी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। मंगलवार को पटना में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। यहां का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वही अन्य जिलों की बात करें तो सीतामढ़ी में सबसे गर्म जिला रहा।

पिछले 24 घंटे में यहां का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं गोपालगंज और अरवल का 39.5, मधुबनी में 38.1, सीवान 38, बक्सर 37.9 पूर्वी चंपारण और रोहतास 37.8, औरंगाबाद, 37.7 दरभंगा और नालंदा 37, सारण 36.4, गया 35.9, भागलपुर 35.3  और मुजफ्फरपुर का तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पेड़-पौधों ने नीचे भूल से भी न लें शरण

मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मौसम साफ होने पर अपने काम संपादित करे। आंधी के दौरान संवेदनशील संरचनाओं से दूर रहें और मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें। बारिश के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं।

इसे भी पढ़े-

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.