Home Patna Bihar Weather Today: पूरे बिहार में 26 जनवरी तक पड़ेगी कड़ाके की...

Bihar Weather Today: पूरे बिहार में 26 जनवरी तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड; अलर्ट हुआ जारी

0
1742

Bihar Weather Today: घना कोहरा व बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण ठंड कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसके कारण पटना सहित प्रदेश में शीत दिवस की स्थिति बीते कई दिनों से बनी हुई है। पटना सहित अधिसंख्य भागों में घना कोहरा व शीत दिवस को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

वहीं, अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अभी विशेष बदलाव के आसार नहीं है। प्रदेश में 26 जनवरी तक शीत दिवस की संभावना है। सोमवार को पटना सहित 17 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

4.1 डिग्री सेल्यियस के साथ गया में प्रदेश का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान जबकि चार डिग्री गिरावट के साथ राजधानी का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में भारी गिरावट आने के कारण सोमवार को पटना सहित नौ शहर का न्यूनतम तापमान जम्मू शहर से भी कम रहा।

सुबह के समय कोहरे का प्रभाव रहा

जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पटना समेत दरभंगा, फारबिसगंज, मोतिहारी, जमुई, वैशाली, समस्तीपुर, अगवानपुर, गया, भागलपुर, छपरा, बक्सर, औरंगाबाद, नवादा व कैमूर शीत दिवस की चपेट में रहे।

वहीं पटना, गया में घना कोहरा व अन्य हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहा। पटना व आसपास इलाकों में सुबह के समय कोहरे का प्रभाव रहा। वहीं दोपहर में सूर्य का ताप भी ठंड पर कमजाेर दिखा।

नौ डिग्री नीचे शहरों का तापमान :

राजधानी के न्यूनतम तापमान में 4.1 डिग्री गिरावट के साथ 5.5 डिग्री सेल्सियस, गया में 4.9 डिग्री गिरावट के साथ 4.1 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद में 4.1 डिग्री गिरावट के साथ 5.3 डिग्री सेल्सियस, डेहरी में 3.2 डिग्री गिरावट के साथ 5.2 डिग्री सेल्सियस, कैमूर में 4.1 डिग्री गिरावट के साथ 4.3 डिग्री सेल्सियस, बक्सर में 3.5 डिग्री गिरावट के साथ 5.2 डिग्री सेल्सियस, नवादा में 2.7 डिग्री गिरावट के साथ 6.4 डिग्री सेल्सियस, शेखपुरा में 3.9 डिग्री गिरावट के साथ 6.2 डिग्री सेल्सियस, वैशाली में 3.5 डिग्री गिरावट के साथ 6.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना 18.0 5.5

गया 17.6 4.1

भागलपुर 17.3 9.7

मुजफ्फरपुर 17.0 11.1

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.