Home Business Bihar Weather Report : बिहार में आज होगी झमा झम बारिश, 50...

Bihar Weather Report : बिहार में आज होगी झमा झम बारिश, 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा, IMD का येलो अलर्ट

0
348
IMD Rain Alert : Caution! Alert of heavy rain with storm, relief from scorching heat
IMD Rain Alert : Caution! Alert of heavy rain with storm, relief from scorching heat

Bihar Weather Update: बिहार में सोमवार की शाम के गरज-चमक के साथ बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ है, वह अब भी जारी है. बिहार के अधिकांश जिलों में रातभर बारिश होती रही. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज हिमालय के तराई वाले जिलों में मध्यम से तेज बारिश, मेघगर्जन, व्रजपात की संभावना बनी हुई है. इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है. येलो अलर्ट जारी किया गया है.

दिन भर चिलचिलाती गर्मी के बाद रात होते ही पटना सहित कई जिलों का मौसम अचानक बदल गया. तेज हवा के साथ देर रात तक बादल गरजते और चमकते रहें. साथ ही मूसलाधार बारिश भी होती रही. इसमें पटना, गोपालगंज, सीवान, सारण, औरंगाबाद, गया, मधेपुरा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, बेगूसराय, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा और मुंगेर सहित अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश होती रही. कुल मिलाकर, शाम से लेकर सुबह 5 बजे तक बिहार के अलग-अलग जिलों में ऑरेंज अलर्ट के दायरे में वर्षा होती रही. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे रही.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज हिमालय के तराई वाले जिलों में मध्यम से तेज बारिश, मेघगर्जन, व्रजपात की संभावना बनी हुई है. इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है. येलो अलर्ट जारी किया गया है.

आज से बढ़ेगा तापमान

आज यानी 06 मई से बारिश की स्थिति सिकुड़ती जायेगी और तापमान में बढ़ोतरी होती जायेगी. आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा उत्तर बिहार के कुछ जिलों के एक या दो जगहों पर हल्की बूंदाबादी होने की संभावना है. दक्षिण बिहार के सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा. तेज धूप देखने को मिलेगी और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. आज से अगले चार दिनों के दौरान दिन के तापमान में 4°C से 6°C तक की वृद्धि होने की संभावना है.

रात के तापमान में भी वृद्धि की संभावना

रात के तापमान में भी अगले 5 दिनों के दौरान 4 से 6°C तक की वृद्धि होने की संभावना है. 05 मई को बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.2°C डेहरी और गोपालगंज में दर्ज किया गया. एक से दो दिनों के बाद राज्य के पश्चिमी इलाकों जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में हिट वेव भी चलने की संभावना है.

प्रमुख शहरों का तापमान और AQI

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान AQI
पटना 36.3 25.6 105
मुजफ्फरपुर 34 25.2   59
गया 37.8 22.5 66
पूर्णिया 34.6 23.1 64
भागलपुर 34.9 23.6 48
पश्चिम चंपारण 35 20.6 68
 डेहरी 38.2 21 96

 

Bank FD Rates : निवेश का सुनहरा मौका, बैंक 3 साल की FD पर दे रहा है 7.75% तक ब्याज, चेक करे

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.