Home Bihar News Bihar Weather Report: बिहार का मौसम, सुबह कोहरा, दिन में धूप, रात...

Bihar Weather Report: बिहार का मौसम, सुबह कोहरा, दिन में धूप, रात में कनकनी, जानें अपने जिले का हाल

0
410
Bihar Weather Report: बिहार का मौसम, सुबह कोहरा, दिन में धूप, रात में कनकनी, जानें अपने जिले का हाल
Bihar Weather Report: बिहार का मौसम, सुबह कोहरा, दिन में धूप, रात में कनकनी, जानें अपने जिले का हाल

Bihar Weather Report: पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार अभी फिलहाल मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन 29 जनवरी से मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव होने की संकेत म…और पढ़ें

बिहार के मौसम में इन दिनों रोज बदलाव देखने को मिल रहा है. कभी कोल्ड डे जैसी स्थिति रह रही है तो कभी दिन में धूप देखने को मिल रही है. इसके बीच सर्द पछुआ हवा का बहाव लगातार जारी है. इस वजह से सूरज ढलते ही लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है. नतीजन रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है.

उधर, हिमालय से सटे तराई वाले जिलों में पिछले कई दिनों से घना कोहरा देखा जा रहा है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार अभी फिलहाल मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. लेकिन 29 जनवरी से मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव होने की संकेत मिल रहे हैं. ताममान में उतार चढ़ाव दिख सकता है साथ ही ठंड में बढ़ोतरी होने की भी संभावना दिखाई दे रही है.

आज कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम 

आज यानी 27 जनवरी को सुबह के समय हिमालय के तराई वाले जिले जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में घना कोहरा छाया हुआ है. इस वजह से सभी 08 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. शेष सभी जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा देखा जा रहा है. दिन में धूप निकलने की संभावना है. राज्य में हल्की से मध्यम गति की पछुआ हवा चलने का पूर्वानुमान है. राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 6-12°C के बीच बने रहने का पूर्वानुमान है. रात होते ही कनकनी महसूस होगी.

जिला अधिकतम ताप. न्यूनतम ताप. AQI

क्या कहते हैं यह आंकड़े 

26 जनवरी को भी दिन में धूप निकलने से ज्यादातर जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज हुई. लेकिन पछुआ की वजह से रात के तापमान में गिरावट जारी है. इस दिन बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 26.7°C मधुबनी में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.5°C रोहतास के डेहरी में में दर्ज हुआ.

Bank Holidays In February : महीने में 28 दिन, जिनमें 13 छुट्टियां शामिल हैं! बैंक अवकाश की पूरी सूची यहाँ देखें

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.