Home Tech IMD Alert! इन जिलों में आंधी तूफान के साथ होगी भारी बारिश,...

IMD Alert! इन जिलों में आंधी तूफान के साथ होगी भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

0
700

IMD Alert: बिहार में मौसम लगातार बदल रहा है. ठंड से गर्मी और अब बारिश. बिहार में 19 मार्च को भी कई जिलों में बारिश को लेकर दिनभर ऑरेंज अलर्ट जारी रहा. देर रात से बारिश का दौर शुरू हुआ और यह लगातार जारी है.

अरवल में कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई. साथ ही तेज आंधी के बारिश होती रही. राजधानी पटना का भी यही हाल रहा. बारिश का यह मौसम प्रणाली आज विकराल रुप लेने वाला है. आज भी कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. ओलावृष्टि भी हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को पक्के मकान में रहने की सलाह दी है. कच्चे घर को भी नुकसान पहुंच सकता है.

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार आज राज्य के अधिकांश जिलों के में मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने और सतही हवा की गति झोंको के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे रहने की भी संभावना है. इस दौरान नालन्दा, नवादा, जमुई, शेखपुरा, लखीसराय, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगुसराय जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है. इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. ऑरेंज अलर्ट मतलब सतर्क रहने की जरूरत है. कभी भी कुछ भी हो सकता है.

इन जिलों में भारी बारिश

आज गया, पटना, जहानाबाद, नालन्दा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और सुपौल में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. जबकि सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर , भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है वहीं पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में हल्की बारिश हो सकती है.

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.