Home Business Bihar Weather News! अगले 48 घंटे में मौसम में आने वाला है...

Bihar Weather News! अगले 48 घंटे में मौसम में आने वाला है बड़ा बदलाव, बढ़ने वाली हैं लोगों की परेशानी! पढ़िए IMD अलर्ट

0
500
Bihar Weather News! अगले 48 घंटे में मौसम में आने वाला है बड़ा बदलाव, बढ़ने वाली हैं लोगों की परेशानी! पढ़िए IMD अलर्ट
Bihar Weather News! अगले 48 घंटे में मौसम में आने वाला है बड़ा बदलाव, बढ़ने वाली हैं लोगों की परेशानी! पढ़िए IMD अलर्ट

Bihar Weather: बिहार के मौसम में बदलाव लगातार जारी है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य के न्यूनतम तापामन में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने का पुर्वानुमान जारी किया है, जिससे अभी के मुकाबले लोगों को अधिक ठंड का अहसास होगा.

Bihar Weather Today’s Update: पटना: बिहार के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. कभी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाती है, तो कभी तापमान गिर जाता है. राज्य का मौसम अभी सुहावना बना हुआ है. लोगों को न ज्यादा सर्दी का सितम झेलना पड़ रहा है न ही गर्मी उन्हें सता रहा है.

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले 24 घंटे में राज्य के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है. इसके बाद अगले 48 घंटों में राज्य के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे दिन के समय लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होने लगेगा.

आज राज्य के अधिकांश जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा, बारिश होने को लेकर मौसम विभाग की ओर से किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. आज राज्य का अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है.

फरवरी का महीना आधा बीत चुका है, इसके साथ ही राज्य में ठंड का असर भी काफी हद तक अब कम हो गया है, लेकिन अभी भी सर्द पछुआ हवा बहने के चलते लोगों को सुबह और शाम के वक्त गर्म कपड़े पहनने की जरूरत महसूस होती है. दिन के समय आसमान साफ रहता है और धूप निकलती है, इससे मौसम में गर्माहट बना रहता है.

आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी किया है कि 17 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. हालांकि, राज्य के मौसम पर इसके असर को लेकर आईएमडी ने कोई चेतावनी जारी नहीं किया है. बता दें, बीते दिन शुक्रवार को राज्य का सबसे गर्म जिला औरंगाबाद रहा, यहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज हुआ.

Beer Price Hike : बीयर पीने वालों के लिए बुरी खबर! महंगी हुई बीयर, कीमतों में 15% की बढ़ोतरी, जेब होगी हल्की

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.