Home Bihar News Bihar Weather Forecast : बिहार के 9 जिलों में जारी हो गया...

Bihar Weather Forecast : बिहार के 9 जिलों में जारी हो गया ठंड वाला अलर्ट, जानिए आपके शहर का मौसम

0
568
Bihar Weather Forecast : बिहार के 9 जिलों में जारी हो गया ठंड वाला अलर्ट, जानिए आपके शहर का मौसम
Bihar Weather Forecast : बिहार के 9 जिलों में जारी हो गया ठंड वाला अलर्ट, जानिए आपके शहर का मौसम

बिहार में मौसम ना रंग बदलना शुरू कर दिया है। शुक्रवार की सुबह राजधानी पटना को सूर्यदेव ने समय पर दर्शन दे दिए। हालांकि पिछले दो दिन से ऐसा नहीं हो रहा था। इसी बीच मौसम विभाग ने आज यानी 29 नवंबर के लिए 9 जिलों में अलर्ट भी जारी किया। हालांकि अगले 3 दिन बिहार में रात के पारे में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है।

इन जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 नवंबर को सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर और पूर्णिया जिले में एक या दो जगहों पर घने कोहरे का येलो अलर्ट दिया है। इसके अलावा राज्य के किसी जिले के लिए चेतावनी जारी नहीं की गई है। बात अगर पारे की करें तो राजधानी पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि बुधवार को ये 25.9 डिग्री थी।

इन जिलों में कम अधिकतम तापमान

वहीं मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री, वाल्मीकिनगर में 24 डिग्री, वैशाली में 25 डिग्री, बांका में 25.3 डिग्री सेल्सियस, छपरा में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान मधुबनी में दर्ज किया गया जो 31.2 डिग्री सेल्सियस था। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान डेहरी में रहा जो 9.5 डिग्री था।

Bihar Weather Forecast Today.

बिहार में आगे कैसा रहेगा मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिन बिहार में तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। बिहार में अगले 6 दिन अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान के 12 से 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.