Home India Bihar Weather Forecast: बिहार में आंधी-बारिश का दौर थमा, कल से बढ़ेगी...

Bihar Weather Forecast: बिहार में आंधी-बारिश का दौर थमा, कल से बढ़ेगी गर्मी, जानें मौसम का हाल

0
645

Bihar Weather Forecast: बिहार में आंधी और बारिश का दौर थम गया है। अब पटना सहित प्रदेश के अधिकतम तापमान में सोमवार को कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

हालांकि, मौसम विभाग ने मंगलवार से गुरुवार के बीच राज्यभर के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताया है। यानी कि इस हफ्ते गर्मी बढ़ने के आसार हैं। रविवार को राजधानी सहित सूबे के 30 शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। जबकि जीरादेई के अधिकतम और डेहरी के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बक्सर और गया में हल्की बारिश हुई। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 40.9 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा रहा।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के तीन जिलों का अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। जिसमें शेखपुरा का 40.9 औरंगाबाद का 40.5 और नवादा का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। वहीं न्यूनतम तापमान में 7.3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई।

पटना का अधिकतम और न्यूनतम पारा चढ़ा

सोमवार को पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। राजधानी के अधिकतम तापमान में 0.4 और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। जिस कारण पटना का अधिकतम तापमान 37.9 और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था।

 

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.