Home Bihar News Bihar Teachers Duty Hours : सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को लेकर केके...

Bihar Teachers Duty Hours : सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को लेकर केके पाठक दिया एक और ऑर्डर, अब इतने घंटे करनी होगी ड्यूटी

0
580
Bihar Teachers Duty Hours : सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को लेकर केके पाठक दिया एक और ऑर्डर, अब इतने घंटे करनी होगी ड्यूटी
Bihar Teachers Duty Hours : सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को लेकर केके पाठक दिया एक और ऑर्डर, अब इतने घंटे करनी होगी ड्यूटी

Bihar Teachers सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को लेकर केके पाठक का शिक्षा विभाग पूरी तरह से गंभीर है। स्कूलों में शिक्षकों की ड्यूटी आवर्स भी बदल दिए गए हैं। पहले भीषण गर्मी की वजह से स्कूलों का टाइम -टेबल बदला गया था। अब शिक्षकों के वर्किंग आवर्स भी बढ़ा दिए गए हैं। सभी प्राथमिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक व संस्कृत विद्यालय सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे।

Bihar Teachers Duty Hours शिक्षकों को अब साढ़े सात घंटे बजानी होगी स्कूलों में ड्यूटी। अब सुबह छह से दोपहर डेढ़ बजे तक होगा स्कूलों का संचालन होगा। सुबह छह से 12 बजे तक वर्ग कक्ष का संचालन होगा। वहीं दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक कमजोर बच्चाें को पढ़ाना होगा।

शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र मणी त्रिपाठी पत्र जारी किया है। साथ ही सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। बताते चलें कि भीषण गर्मी के मद्देनजर सरकारी स्कूलों में दो घंटे का सत्र चल रहा था। अब उसमें बदलाव किया गया है।

यह आदेश 16 से 30 मई तक लागू रहेगा

डीईओ ने अपने आदेश में कहा है कि जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक व संस्कृत विद्यालय सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। वहीं, मध्याह्न भोजन के लिए सुबह 10 बजे समय निर्धारित किया गया है।

दोपहर 12 बजे के बाद कमजोर विद्यार्थियों के लिए दक्ष क्लास दोपहर डेढ़ बजे तक संचालित किया जाएगा। बताया गया है कि यह आदेश 16 से 30 मई तक लागू रहेगा।

पीजी (PG) विभाग में शिक्षकों के तबादले के लिए वरीयता तैयार

Bihar News बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के पी

पीजी (PG) विभाग में शिक्षकों के तबादले के लिए वरीयता तैयार

जी विभागों में संबंधित विषयों से जुड़े वरिष्ठ शिक्षकों के होने वाले ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बुधवार को कमेटी के सदस्यों ने विभिन्न विषयों में सीनियर शिक्षकों की सूची तैयार की है। बताया जा रहा है कि इसी आधार पर शिक्षकों का स्थानांतरण होगा।

पिछले दिनों कुलपति प्रो. डीसी राय ने यह घोषणा की थी कि सभी पीजी विभागों में संबंधित विषयों के चार-चार सीनियर शिक्षकों का ट्रांसफर किया जाएगा। वहीं पीजी विभागों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए कालेज के शिक्षकों से आवेदन भी लिया गया है।

Fixed Deposit vs Savings Account: जानिए किस बैंक में मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.