Home Business Bihar Rain Alert : अगले 3 घंटे के दौरान बिहार के इस...

Bihar Rain Alert : अगले 3 घंटे के दौरान बिहार के इस जिले में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

0
369
IMD Rain Alert : Caution! Alert of heavy rain with storm, relief from scorching heat
IMD Rain Alert : Caution! Alert of heavy rain with storm, relief from scorching heat

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने भागलपुर जिले को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन घंटे के दौरान जिले में बारिश होने की प्रबल संभावना है. इस दौरान 50 कि. मी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन घंटे के दौरान भागलपुर जिले में दो से तीन घंटे तक बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान IMD ने ठनका गिरने का भी अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया है कि बारिश के दौरान 40 से 50 कि. मी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

बिहार के इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के वेस्ट और ईस्ट चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सिवान, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, बेगूसराय, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, अरवल, जमुई, मुंगेर समेत 31 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 5 और 6 मई को 40 से 50 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हवा चलने के साथ मेघगर्जन और बारिश की संभावना है.

कल कैसा रहेगा मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 मई को लेकर बताया कि कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान हवा कि गति 30 से 40 किमी/घंटा तक हो सकती है. कल अधिकतम तापमान 34°C से 36°C के बीच रह सकती है. न्यूनतम तापमान 26°C से 28°C के बीच रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिहार के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी दी गई है.

7 मई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, 7 मई के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है. बारिश की संभावना धीरे-धीरे कम होगी और तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी. खासकर पश्चिमी बिहार के इलाकों में लू चलने की संभावना जताई गई है, जिससे दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी महसूस होने लगेगी. कुल मिलाकर, 4 से 7 मई तक बिहारवासियों को मौसम से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन 7 मई के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है.

ATM Charges Hike : अब ATM से पैसे निकालने पर लगेगा ज्यादा चार्ज, जानिए RBI की नई गाइडलाइन

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.