Home India Bihar Politics News! लालू यादव को बड़ा झटका, यह RJD नेता अपने...

Bihar Politics News! लालू यादव को बड़ा झटका, यह RJD नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ BJP में शामिल

0
514
Bihar Politics News! लालू यादव को बड़ा झटका, यह RJD नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ BJP में शामिल
Bihar Politics News! लालू यादव को बड़ा झटका, यह RJD नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ BJP में शामिल

Bihar Politics : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) को बड़ा झटका लगा है। राजद नेता गौतम यादव ने शुक्रवार अपने समर्थकों के साथ मिलन समारोह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल ने गौतम को पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ ही भाजपा में स्वागत किया।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री शिवेश राम, जगन्नाथ ठाकुर एवं ओबीसी मोर्चा के प्रभारी अचल सिन्हा ने भी गौतम का अभिनंदन किया।

मिल समारोह को संबोधित करते हुए मंडल ने कहा कि भाजपा के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास की नीति को लोग पसंद कर रहे हैं, जिस कारण बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।

भाजपा में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा: गौतम यादव 

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद गौतम यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियों से आकर्षित होकर उन्होंने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि यहां बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज वे गर्व महसूस कर रहे हैं कि वे भाजपा के सदस्य हैं। वे किसी पद की लालच में नहीं बल्कि लोगों की सेवा के लिए यहां आए हैं।

यह भी पढ़ें:

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.