Home Bihar News Bihar News: स्कूल के कमरे में BPSC शिक्षक-शिक्षिका कर रहे थे अश्लील...

Bihar News: स्कूल के कमरे में BPSC शिक्षक-शिक्षिका कर रहे थे अश्लील हरकत, और फिर हो गया ये कांड

0
641
Bihar News: स्कूल के कमरे में BPSC शिक्षक-शिक्षिका कर रहे थे अश्लील हरकत, और फिर हो गया ये कांड
Bihar News: स्कूल के कमरे में BPSC शिक्षक-शिक्षिका कर रहे थे अश्लील हरकत, और फिर हो गया ये कांड

बिहार से इन दिनों शिक्षकों की खबरें खूब सामने आ रहा है. ताजा मामला बेतिया है. जहां एक स्कूल में शिक्षक और शिक्षिका अश्लील हरकत करते देखे गए. घटना के बाद छात्रों के अभिभावकों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया. पूरा मामला बेतिया के मैनाटाड़ प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय की है.

जहां लंच के समय बीपीएससी शिक्षक और शिक्षिका को पांचवी क्लास में छात्राओं ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. स्कूल के छुट्टी होने के बाद छात्राएं घर पहुंची और परिजनों को बात बताई. जिसके बाद अभिभावक स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया.

जिसके बाद प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों को शांत कराया. आरोपित शिक्षक-शिक्षिका को एक कमरे में सुरक्षित किया गया. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पूरे मामले की जानकारी दी. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णा कुमारी स्कूल पहुंची और मामले की जांच की आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया गया.

जांच में यह पाया गया कि लंच के समय जब बच्चे बाहर खाना खाने गए थे तब पांचवी कक्षा में शिक्षक और शिक्षिका सेल्फी लिए और एक दूसरे के साथ अश्लील हरकत करते देखे गए. मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया है कि मामला सत्य पाया गया है. शिक्षा के मंदिर में अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.