Home Bihar News Bihar Latest News! कमरे में फंदे से लटकी मिली छात्र की लाश,...

Bihar Latest News! कमरे में फंदे से लटकी मिली छात्र की लाश, प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता था

0
713

गुरुवार को अभिनय शर्मा के कमरे का दरवाजा सुबह से शाम तक बंद पाया। वह अपने भाई के साथ रहता था। किसी काम से भाई बाहर गया हुआ था। भाई के बार-बार कॉल कर रहा था, लेकिन जब फोन नहीं उठाया तो अनहोनी की आशंका हुई।

गया शहर में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र की पंखे से झूलती हुई लाश मिली है। आशंका है कि उसने आत्महत्या कर ली। उसके कमरे का गेट अंदर से बंद था। मामला शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र के मंगलागौरी गोदावरी मुहल्ले की है। बताया जाता है कि मृतक 24 वर्षीय अभिनय शर्मा किराय के मकान में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

गुरुवार को उसके कमरे का दरवाजा सुबह से शाम तक बंद पाया। युवक अपने भाई के साथ रहता था। किसी काम से भाई बाहर गया हुआ था। भाई के बार-बार कॉल कर रहा था, लेकिन जब फोन नहीं उठाया तो भाई ने पड़ोसी को जाकर देखने की आग्रह किया। भाई के कहने पर आस-पास के पड़ोसियों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने के वजह से नहीं खुला। थोड़ी देर बाद लोगों ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाया। उसके बाद भी दरवाजा नहीं खोला तो लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.