Home Bihar News Bihar Election 2025 : इस विधायक ने कर दी बड़ी मांग, बिहार...

Bihar Election 2025 : इस विधायक ने कर दी बड़ी मांग, बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़े कांग्रेस….!

0
445
Bihar Election 2025 : इस विधायक ने कर दी बड़ी मांग, बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़े कांग्रेस....!
Bihar Election 2025 : इस विधायक ने कर दी बड़ी मांग, बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़े कांग्रेस....!

Bihar Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के भीतर एक आवाज बुलंद हो रही है. वो आवाज है एकला चलो की आवाज. बिहार में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद तारिक अनवर के अलावा विधायक प्रतिमा कुमारी ने लगभग ऐसी ही आवाज उठाई है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद अब इस साल केवल बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Chunav 2025) होने वाले हैं. दिल्ली में कांग्रेस एक बार फिर निल बटा सन्नाटा हो गई है और आम आदमी पार्टी की हार में ही अपनी जीत देख रही है. अब कांग्रेस के भीतर से ही आवाज उठ रही है और बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस आलाकमान से अपनी दिशा स्पष्ट करने की मांग की जा रही है.

पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर (Tariq Anwar) ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि समय आ गया है कि कांग्रेस स्पष्ट कर दे कि गठबंधन की राजनीति करनी है या फिर अकेले चलना है. अब कांग्रेस की विधायक प्रतिमा कुमारी ने मांग की है कि बिहार में कांग्रेस को सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ना चाहिए. जाहिर है प्रतिमा कुमारी की इस मांग से बिहार की राजनीति में उबाल आने वाला है.

प्रतिमा कुमारी ने कहा, कार्यकर्ताओं को खड़ा किए बिना लीडरशिप डेवलप नहीं हो सकती. सभी विधायक और सांसद जनता तक अपनी पहुंच बना पाएं, यह संभव नहीं है. यह काम कार्यकर्ताओं की बदौलत ही संभव हो सकता है.

उन्होंने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस हर जगह क्षेत्रीय दलों से समझौते कर रही है, जिससे कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं से दूर होती जा रही है. यही सही समय है, सही फैसला लेने का. अभी ठोस फैसला लेने से आगे के चुनाव में सकारात्मक असर होगा.

विधायक ने कहा, आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बिहार में अकेले लड़ना चाहिए. राहुल गांधी ने जिस तरह से पदयात्रा किया, इसका फायदा कांग्रेस के लोगों को नहीं मिल पा रहा है. बिहार में कई मुद्दे हैं और कांग्रेस अकेले लड़ेगी, अपनी नीति और सिद्धांत से लोगों को अवगत कराएगी तो हमारे साथ बिहार की जनता होगी और अधिक से अधिक सीटें हम जीत सकते हैं.

उन्होंने बहुत मजबूती से बिहार की सभी 243 सीटों पर कांग्रेस को चुनाव लड़ने की सलाह दी. कांग्रेस विधायक ने यह भी कहा कि चुनाव बाद समान विचारधारा वाले सभी दल मिलकर सरकार बनाएंगे. इसलिए कांग्रेस को अकेले लड़ना चाहिए.

DIAL User Charges Hike: दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरना होगा महंगा, एयरपोर्ट ऑपरेटर ने यूजर फीस बढ़ाने का दिया प्रस्ताव

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.