Home Crime Bihar Crime News : नवादा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दुकान में...

Bihar Crime News : नवादा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दुकान में की गई तोड़फोड़…यहाँ जाने पूरा मामला…………..

0
1029

नवादा: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पंसाला गांव में शनिवार (26 अगस्त) की रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. उसकी दुकान में न सिर्फ तोड़फोड़ की गई बल्कि सात लाख रुपये भी लूटे गए हैं. यह बात मृतक 18 वर्षीय पुत्र गांधी कुमार के परिजनों ने कही है. युवक के सिर पर टांगी से भी वार किया गया है.

अपने गांव में ही दुकान चलाता था गांधी कुमार

मृतक गांधी कुमार के भाई ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक व्यक्ति उसके भाई को दुकान से उठाकर ले गया था. दुकान में तोड़फोड़ की और सात लाख रुपये भी लूट कर चला गया. गांव में ही गांधी किराने की दुकान चलाता है. दुकान में ऑनलाइन का काम भी करता था. शनिवार को दुकान बंद करने से पहले उसका भाई हिसाब-किताब कर रहा था. इस दौरान 10 की संख्या में गांव के बदमाश पहुंचे और उसके भाई साथ मारपीट करने लगे. टांगी से सिर पर वार कर दिया और पैसा लूट कर चले गए.

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश गांव से फरार

भाई ने बताया कि घटना के बाद आनन-फानन में उसे लेकर लोग अस्पताल पहुंचे जहां मौत हो गई. घटना को अंजाम देने वाले बदमाश गांव छोड़कर फरार हैं. पुलिस को जानकारी मिलते ही पंसाला गांव पहुंची. हालांकि इतनी बड़ी घटना के बावजूद पुलिस अस्पताल नहीं पहुंची. न ही परिवार से कोई पूछताछ की गई. घटना के बाद परिवार के लोग ही युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

प्रभारी डीएसपी मुफस्सिल थाना प्रभारी अनिकेत ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी. गांव से एक युवक को पकड़ा गया है. हालांकि अभी पूछताछ की जा रही है. लूट की बात कोई सामने नहीं आई है. आपसी विवाद है.

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.