Bihar Crime News! इंटर की छात्रा के साथ दरिंदगी! मनचलों ने बारी-बारी किया दुष्कर्म; वीडियो भी बनाया…..यहाँ जाने फिर क्या हुआ

    0
    926

    Bihar Crime News भोजपुर में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है। सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना आरा मुफस्सिल थाना और कृष्णागढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र का बताया जा रहा है। कृष्णगढ़ पुलिस ने मामले में संलिप्त तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पकड़े गए लड़कों के पास से मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

    बिहार के भोजपुर जिले में मंगलवार को एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाए जाने का बड़ा मामला सामने आया है। घटना आरा मुफस्सिल थाना और कृष्णागढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र का बताया जा रहा है।

    कृष्णगढ़ पुलिस मामले में संलिप्त तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पकड़े गए लड़कों के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसमें सामूहिक दुष्कर्म करते वीडियो क्लिप मिला है।

    बाइक से गई थी किशोरी

    शुरुआती जानकारी में यह बात आ रही है कि एक किशोरी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ गुंडी-पैगा रोड में बाइक से गई हुई थी। दोनों एक सुनसान जगह पर देखे गए। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे चार-पांच युवकों की नजर उनपर पड़ी।

    आरोपितों ने मौके का फायदा उठाते हुए सभी युवकों ने किशोरी के ब्वॉयफ्रेंड के सामने ही उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान मनचलों ने अपने मोबाइल में इसका वीडियो भी बना लिया। हो-हल्ला होने के बाद पीड़िता अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ वहां से भाग गई।

    ग्रामीणों ने तीन आरोपितो को मौके से दबोचा

    सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से तीन लड़कों को धर दबोचा। इसके बाद कृष्णगढ़ पुलिस तीनों को अपने साथ लेकर थाने चली गई, जहां पर तीनों से पूछताछ चल रही है।

    सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी बुधवार की सुबह थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई है। पीड़िता की उम्र करीब 17 साल बताई जा रही है, जो कोईलवर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पीड़िता इंटर की छात्रा बताई जा रही है। पुलिस पीड़िता से पूछताछ कर रही है।

    Bihar Teacher Protest :राजधानी पटना में डोमिसाइल नीति के खिलाफ लाखों शिक्षक सड़क पर उतरे, पुलिस ने कई शिक्षक नेताओं को हिरासत में लिया

    Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.