Home Bihar News Bihar caste census: बिहार सरकार ने जारी की जातीय गणना रिपोर्ट, पढ़िए...

Bihar caste census: बिहार सरकार ने जारी की जातीय गणना रिपोर्ट, पढ़िए राज्‍य में किसकी कितनी आबादी

0
918

Bihar Caste based census report released बिहार सरकार की ओर से कराई गई जातीय आधारित गणना की रिपोर्ट सोमवार यानी आज जारी कर दी गई है। बिहार सरकार में अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने यह रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ से अधिक है। साथ ही यह जानकारी भी दी कि कौन सी जाति की कितनी आबादी है।

Bihar Caste based census report released: बिहार सरकार की ओर से कराई गई जातीय आधारित गणना की रिपोर्ट सोमवार यानी आज जारी कर दी गई है। बिहार सरकार में अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने यह रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ से अधिक है। साथ ही यह जानकारी भी दी कि कौन सी जाति की कितनी आबादी है।

बिहार सरकार में अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने जातीय आधारित गणना (Bihar Caste based census report) की रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि राज्‍य में कुल आबादी 13 करोड़ से ज्यादा है।

  • पिछड़ा वर्ग-27.12 फीसदी
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग-36.01 फीसदी
  • अनुसूचित जाति-19.65 फीसदी
  • अनुसूचित जनजाति-1.68 फीसदी
  • सामान्य वर्ग 15.52 फीसदी 

बिहार में किस धर्म की कितनी आबादी ?

  • हिन्दू- 81.99%
  • मुस्लिम- 17.70%
  • ईसाई-.05%
  • सिख- .01%
  • बौद्ध-.08%

किस जाति की कितनी आबादी?

  • ब्राह्मण- 3.67%
  • राजपूत- 3.45%
  • भूमिहार- 2.89%
  • कायस्थ – 0.60%
  • यादव – 14.26 %
  • कुशवाहा – 4.27
  • कुरमी- 2.87%
  • तेली- 2.81%
  • मुसहर- 3.08%
  • सोनार-0.68%
  • मल्‍लाह 2.60%
  • बढ़ई- 1.4%
  • कुम्हार- 1.4%
  • पासी- 0.9%
  • धोबी- 0.8%
  • मोची,चमार,रविदास- 5.2%
Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.