Home Bihar News Bihar Breaking News! गया में अनोखी शादी! 70 साल के दूल्हा ने...

Bihar Breaking News! गया में अनोखी शादी! 70 साल के दूल्हा ने 25 वर्षीय दुल्हन से किया निकाह

0
556
Bihar Breaking News! गया में अनोखी शादी! 70 साल के दूल्हा ने 25 वर्षीय दुल्हन से किया निकाह
Bihar Breaking News! गया में अनोखी शादी! 70 साल के दूल्हा ने 25 वर्षीय दुल्हन से किया निकाह

Gaya News: मामला शेरघाटी अनुमंडल का है. इस क्षेत्र में एक हुई एक शादी को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुट गई थी. दरअसल, 70 वर्षीय बुजुर्ग शादी करने पहुंचा था.

Bihar News: गयाh जिले के शेरघाटी अनुमंडल के आमस प्रखंड के हमजापुर में हुई एक शादी की काफी चर्चा हो रही है. इस शादी को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई थी. बताया जा रहा है कि जहां 70 वर्षीय बुजुर्ग मोहम्मद कलीमुल्लाह नूरानी ने 25 वर्षीय युवती रेशमा परवीन से सोमवार को निकाह किया. 70 वर्षीय दूल्हा आमस के बैदा गांव का है तो दुल्हन रेशमा परवीन इस्लामनगर की रहने वाली हैं. इस बेमेल निकाह के लिए दोनों राजी थे जिसके बाद 70 वर्षीय दूल्हा ने निकाह किया है. निकाह पढ़ने की रस्म मौलवी ने पूरी की.

70 वर्षीय बुजुर्ग दूल्हा ने शादी को लेकर क्या कहा?

वहीं, निकाह होने के बाद बुजुर्ग दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ अपने गांव बैदा चला गया. निकाह के दौरान मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों की मौजदूगी में सारी रस्म अदा की गई. यह निकाह चर्चा का विषय इसलिए बन गया कि दुल्हा 70 वर्षीय बुजुर्ग था और दुल्हन 25 वर्षीय युवती थी. वहीं, 70 वर्षीय बुजुर्ग दूल्हा मो. कलीमुल्लाह ने बताया कि शादी करने की सख्त जरूरत आन पड़ी थी इसलिए उन्होंने निकाह किया.

बुजुर्ग दूल्हा से शादी पर युवती दुल्हन ने नहीं जताई आपत्ति 

इस शादी समारोह में ना बैंड था और ना ही बाजा था. दूल्हा कार से ही अपनी दुल्हन को लेकर अपने गांव के लिए निकल गया. बताया जा रहा है कि उसके घर में कोई काम करने वाला नहीं था. वहीं, स्थानीय लोगों ने दुल्हन रेशमा परवीन इस निकाह को लेकर पूछा? तो इस पर वह भी कोई आपत्ति नहीं जताई है. वहीं, बुजुर्ग दूल्हा की पत्नी की मौत पूर्व में हो चुकी थी उसके दो बेटा भी हैं जो शादीशुदा हैं. दोनों बाहर में रहते है. घर में वह अकेला रहता था और काम करने काफी परेशानी होती थी.

इसे भी पढ़े-
This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.