Home India Bihar Breaking News! बिहार में TET परीक्षा स्थगित, एक ही दिन में...

Bihar Breaking News! बिहार में TET परीक्षा स्थगित, एक ही दिन में दो एग्जाम होने के चलते लिया गया फैसला

0
586
Bihar Breaking News! बिहार में TET परीक्षा स्थगित, एक ही दिन में दो एग्जाम होने के चलते लिया गया फैसला
Bihar Breaking News! बिहार में TET परीक्षा स्थगित, एक ही दिन में दो एग्जाम होने के चलते लिया गया फैसला

नीट और नेट परीक्षा रद्द होने के बाद अब सूबे में शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा यानी टीईटी को भी स्थगित कर दिया गया है. ये परीक्षा बिहार में 26, 27 और 28 जून को होनी थी. हालांकि, इसके पीछे की वजह TET और BPSC परीक्षा की एक ही तारीख होना बताया गया है.

नीट और नेट के बाद अब बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड ने 26 से 28 जून के बीच होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण स्थगित कर दिया है. हालांकि, इसकी वजह परीक्षा में गड़बड़ी नहीं बल्कि कुछ और है. दरअसल, बोर्ड ने एक नोटिफिकेशन में कहा कि परीक्षा की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी.

बता दें कि बोर्ड ने कहा है कि टीईटी को स्थगित करने का निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि दो परीक्षाएं एक ही तारीख पर टकरा रही थी. दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग ने 28 और 29 जून, 2024 को हेडमास्टरों की भर्ती के लिए परीक्षा भी निर्धारित की है. इसी के मद्देनजर बीपीएससी ने एक्स अकाउंट पर कहा कि “बिहार विद्यालय विशेष शिक्षक नियमावली, 2023 के नियम 4 के संदर्भ में,

स्थानीय निकाय शिक्षकों की योग्यता परीक्षा, 2024 (द्वितीय) में उपस्थित होने वाले शिक्षक अभ्यर्थी, सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और सभी संबंधितों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 26.06.2024 से 28.06.2024 तक दोनों पालियों में आयोजित होने वाली दक्षता परीक्षा, 2024 (द्वितीय) अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है. अब उक्त परीक्षा के आयोजन की तारीख बाद में प्रकाशित की जाएगी.

यहां घोषित होगी नई तिथियां

बताते चलें कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड बीएसईबी ने शनिवार को अपरिहार्य परिस्थितियों का हवाला देते हुए बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) 2024 को स्थगित कर दिया है. बिहार टीईटी 2024 मूल रूप से राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 26 जून से 28 जून तक आयोजित होने वाली थी.

इसपर बोर्ड ने कहा है कि बिहार टीईटी संशोधित परीक्षा तिथियों की घोषणा बाद में आधिकारिक वेबसाइ- secondary.biharboardonline.com पर की जाएगी. बता दें कि नियोजित शिक्षकों को इस परीक्षा को पास करने के बाद ही राज्य कर्मचारी का दर्जा मिलता है, जो बिहार के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में उम्मीदवारों को पढ़ाने के लिए जरूरी है.

इसे भी पढ़े-
Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.