Home Business Bihar Breaking News! शुभांगी कुमारी को बक्सर की कमान, 8 जिलों में...

Bihar Breaking News! शुभांगी कुमारी को बक्सर की कमान, 8 जिलों में बदले गए राजस्व अधिकारी

0
362
Bihar Breaking News! शुभांगी कुमारी को बक्सर की कमान, 8 जिलों में बदले गए राजस्व अधिकारी
Bihar Breaking News! शुभांगी कुमारी को बक्सर की कमान, 8 जिलों में बदले गए राजस्व अधिकारी

बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आठ जिलों में नए राजस्व अधिकारी सह कानूनगो की नियुक्ति की है। पंकज कुमार को शिवहर श्याम सुंदर राय को अररिया रविंद्र राम को कटिहार अविनाश कुमार को कैमूर सुमित कुमार को सहरसा सीमा रंजन को औरंगाबाद शुभांगी कुमारी को बक्सर और श्रेया मिश्रा को जमुई का राजस्व अधिकारी सह कानूनगो बनाया गया है।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आठ जिलों में नए राजस्व अधिकारी सह कानूनगो को पदस्थापित किया है।
ये संबंधित जिलों के बंदोबस्त कार्यालय में तैनात होंगे। विभाग की अधिसूचना के अनुसार पंकज कुमार को शिवहर, श्याम सुंदर राय को अररिया, रविंद्र राम को कटिहार, अविनाश कुमार को कैमूर, सुमित कुमार को सहरसा, सीमा रंजन को औरंगाबाद, शुभांगी कुमारी को बक्सर एवं श्रेया मिश्रा को जमुई का राजस्व अधिकारी सह कानूनगो बनाया गया है। ये सभी अधिकारी पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे।

जमीन से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं के लिए अंचलों में बनेंगे कॉमन सर्विस सेंटर

अंचल कार्यालयों में जमीन से जुड़ी सेवाओं के जल्द निबटारे के लिए विशेष प्रबंध किया जा रहा है। विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है।

पत्र में कहा गया है कि हरेक अंचल में एक कामन सर्विस सेंटर के लिए कम से कम दो सौ वर्गफीट जगह, जरूरी फर्नीचर और साधन उपलब्ध कराए जांए। सेंटर पर कोई भी रैयत रजिस्टर टू देख सकते हैं।
निर्धारित शुल्क देकर उसकी प्रति हासिल कर सकते हैं। यहां भू लगान का भुगतान भी लिया जाएगा इसके अलावा दाखिल-खारिज, भू मापी, परिमार्जन, भू स्वामित्व प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! घर बैठे चंद मिनटों में पा सकते हैं ये सर्विस

Disclaimer: This article include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.